अपडेटेड 8 August 2024 at 19:28 IST
‘अपना रेट बता…’, नोएडा में मॉल के बाहर छेड़खानी का आरोप करने वाली लड़की का यू-टर्न, अब कही ये बात
लड़की ने रोते-रोते दावा किया था उसके साथ बदसलूकी हुई और एक लड़के से उसका रेट पूछा था। अब युवती अपने बयान से पलट गई है।
- भारत
- 3 min read

Noida News: नोएडा के एक मॉल के बाहर छेड़खानी करने के मामले में अब एकदम अलग और नया मोड़ आ गया है। लड़की का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कहती नजर आ रही हैं कि पहली बार वीडियो उसने किसी के बहकावे में आकर बनाई थी। साथ ही महिला ये भी कहती नजर आईं कि वह अब पुलिस की कार्रवाई से एकदम संतुष्ट है।
पूरा मामला कुछ ऐसा है कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक युवती का वीडियो काफी वायरल हुआ, जिसमें वह दावा करती नजर आई कि नोएडा सेक्टर 38 के गार्डन गैलेरिया मॉल के बाहर पति की मौजूदगी में उसके साथ बदसलूकी हुई। इस दौरान एक लड़के ने महिला से उसका 'रेट' तक पूछ लिया। इस दौरान उसने योगी सरकार पर भी सवाल उठाए थे।
युवती ने लगाए थे गंभीर आरोप
वीडियो में लड़की को रोते हुए कहते सुना जा सकता है, 'एक लड़के ने मेरा रेट पूछा। मैं यहां अपने हसबैंड और देवर के साथ खड़ी थी। पुलिस हमारी सुन नहीं रही है। क्या यही है योगी का इंसाफ? क्या यही नोएडा हाइटेक सिटी है?'
लड़की का रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस वीडियो को शेयर कर यूपी की योगी सरकार से सवाल दागे। हालांकि इस बीच अब युवती ने दूसरा वीडियो जारी कर मामले को नया मोड़ दे दिया है।
Advertisement
अब बोलीं- हो गया समझौता
इस वीडियो में युवती कहती नजर आ रही है कि उसने बहकावे में आकर वो पुराना वाला वीडियो डाला था। युवती ने कहा, "मेरा नाम मंजू है। 4 तारीख को मैं, अपने पति और देवर के साथ गार्डन गैलेरिया मॉल गई थीं। इस दौरान हमारी वहां एक ग्रुप के साथ कहासुनी हो गई थीं। बात काफी बढ़ गई। वहां पुलिसकर्मी आए और हमें चौकी ले गए। इसके बाद दोनों ग्रुप्स में आपसी सहमति से समझौता हो गया।
लड़की के मुताबिक उसने वीडियो डाली थी… वो शायद किसी के बढ़ावे-चढ़ावे में पोस्ट कर दी थीं। उसने कहा कि अब हम पुलिस की कार्रवाई से काफी संतुष्ट हैं।
Advertisement
वहीं, मामले में कार्रवाई की बात करें तो जानकारी के अनुसार दोनों पक्षो की तरफ से क्रॉस FIR दर्ज करके पुलिस ने 4 लोगों को अरेस्ट किया गया है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 8 August 2024 at 19:28 IST