UP News: युवती को किडनैप कर दो महीने तक रेप, जबरन कबूल कराया इस्लाम, अमेठी में हैरान करने वाला मामला
उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां एक एक युवती का अपहरण कर दो महीने तक युवती के साथ दुष्कर्म किया।
- भारत
- 2 min read
UP News: उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां एक एक युवती का अपहरण कर दो महीने तक युवती के साथ दुष्कर्म किया इसके बाद युवती से जबरन एक कागज पर साइन करा कर इस्लाम धर्म कबूल करवाया। पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर भाग निकली और पुलिस के पास जाकर अपनी आप-बीती सुनाई।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामले अन्य दो आरोपी फरार है जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।
युवती से जबरन इस्लाम कबूल करवाया
पूरा मामला रामगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां बीते 7 मई की रात में प्रधान पति देवराज गुप्ता, मुंशी रजा, मोहम्मद मंसूर और अब्दुल मजीद के सहयोग से आजाद नाम का एक युवक उस युवती को बहला फुसला कर भगा ले गया। युवती के साथ दो महीने तक दुष्कर्म किया। युवती से जबरन एक शपथ पत्र पर साइन कर उसे इस्लाम धर्म कुबूल करवाया।
Advertisement
युवती को अपहरण कर किया दुष्कर्म
पीड़िता मनरेगा में कार्य करती थी जहां पर प्रधान के यहां आजाद, मुंशीराज, मोहम्मद मंसूर और अब्दुल मंजीत प्रधान पति से मिलने आता जाता था। वहीं प्रधान प्रतिनिधि की मदद से आजाद और अन्य लोगों ने मिल कर युवती को बहला-फुसला कर अपहरण कर लिया और युवती के साथ दुष्कर्म कर जबरन इस्लाम कुबूल करवाया। युवती को धमकी देते हुए कहा कि अगर इसकी शिकायत कही की तो तुम्हारे परिवार को जान से मार डालेंगे।
Advertisement
पीड़ित की शिकायत पर तीन आरोपी गिरफ्तार
युवती 15 जुलाई को आजाद के चुंगल से भागकर किसी तरह अपने घर पहुंची। युवती का आरोप है कि आजाद उसे सुल्तानपुर जिले में किसी स्थान पर लेकर रहता था। वहीं पीड़िता ने बताया कि 15 जुलाई की रात में आजाद उसे सुल्तानपुर से अपने घर ढेमा लेकर आया। वह शौच के बहाने किसी तरह छुप-छुपा कर भाग कर अपने घर आई। अगले दिन 16 जुलाई को पीड़िता के पिता ने शिकायत की। थाना रामगंज पुलिस ने केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने तीन आरोपियों के गिरफ्तार कर लिया है।