'हत्यारे को मरा देख ठंडा होगा कलेजा', असद के एनकाउंटर पर बोलीं सूर्या की मां, रुंधे गले से कहा- किसी ने मेरे बच्चे का हाथ, तो किसी ने पकड़ा था गला

सूर्या की मां अपने लाल को खोने के बाद टूटकर बिखर गई हैं। उन्होंने असद के एनकाउंट को लेकर कहा कि जब तक वो हत्यारे की लाश की तस्वीर नहीं देख लेती, उन्हें तसल्ली नहीं मिलेगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Surya Chauhan Mother on Asad Encounter
Surya Chauhan Mother on Asad Encounter | Image: x

Ghaziabad Surya Murder Case: गाजियाबाद में बकरीद के दिन 17 साल के सूर्या चौहान की हत्या करने के बाद फरार चल रहा मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में मारा गया है। बेटे को खोने के गम में डूबी मां का कहना है कि जब तक वह असद की लाश की तस्वीर नहीं देख लेती, तब तक उन्हें तसल्ली नहीं मिलेगी।

दरअसल, असद ने सूर्या चौहान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। बताया जा रहा है कि शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। रविवार, 31 मई की तड़के 4 बजे पुलिस ने उसे घेरा। लेकिन उसने तभी पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान जवाबी फायरिंग में वह ढेर हो गया।

हत्यारे की लाश देख होगी तस्सली- सूर्या की मां

अब असद के एनकाउंटर पर सूर्या की मां सरोज ने कहा, ‘मैंने तो बस एक ही आदमी का एनकाउंटर देखा है। लेकिन मैं असद की तस्वीर देखना चाहती हूं। तस्वीर देखने के बाद ही मुझे तसल्ली मिलेगी। बाकी लोगों का एनकाउंटर भी इसी तरह होना चाहिए।’

उन्होंने आंखों में आंसू लिए रुंधे गले से कहा, 'इन आरोपियों में से किसी ने मेरे बच्चे का हाथ पकड़ा, किसी ने गला पकड़ा,  सात लोगों ने मेरे बेटे के साथ ऐसा किया। सभी के घरों पर बुलडोजर चलना चाहिए।'

Advertisement

आज सूर्या चौहान की मां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगी। उन्होंने कहा कि वो सीएम से मिलने के बाद ही अब कुछ कहेंगी।

अब तक की कार्रवाई से संतुष्ट सूर्या की मां

सूर्या चौहान की मां ने रिपब्लिक से बातचीत में कहा कि अब तक पुलिस और प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई से वह संतुष्ट हैं। उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पुलिस प्रशासन और मीडिया का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके परिवार को न्याय दिलाने के लिए सभी ने सहयोग किया है।

Advertisement

पुरानी रंजिश के चलते हत्या की गई- सूर्या की मां

उन्होंने आगे बताया कि सूर्या और आरोपियों के बीच पहले से दोस्ती थी। लेकिन करीब 8 महीने पहले दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उनका आरोप है कि इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने सूर्या को बहाने से बुलाया और उसकी हत्या कर दी।

आरोपियों की मानसिकता पर सवाल उठाते हुए सूर्या की मां ने कहा कि जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया, वह बेहद क्रूर और अमानवीय है। उनका आरोप है कि आरोपियों की सोच और परवरिश में ही ऐसी हिंसक मानसिकता देखने को मिलती है।

बाकी 6 आरोपियों का भी हो एनकाउंटर- पड़ोसी

वहीं सूर्या के पड़ोसी अंकित ने कहा, 'यह अच्छी बात है कि एनकाउंटर हो गया है। लेकिन अब आगे ही मांगें भी पूरी होनी चाहिए। बाकी 6 लोगों का भी एनकाउंटर किया जाना चाहिए। वरना छूट जाने पर उनका हौसला और बुलंद हो जाएगा। हमारी मांग है कि सभी के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई होनी चाहिए, उनके घर ढहा दिए जाए और उनकी पूरी संपत्ति जब्त कर ली जानी चाहिए।'

बकरा हलाल होते देखा है, पूछकर कर दी हत्या

सूर्या के दोस्त ने बताया था कि असद ने फोन करके सूर्या चौहान को बुलाया था। उसके पहुंचते ही असद ने अपने साथियों के साथ उसे चारों तरफ से घेर लिया और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। चाकू घोंपने से पहले आरोपी ने सूर्या से पूछा था कि क्या कभी बकरा हलाल होते देखा है? नहीं, कहने पर उसने कहा आओ दिखाते हैं और फिर उस पर चाकू से हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें: सूर्या की मां ने मांगा था खून के बदले खून, योगी की पुलिस ने हत्यारे असद को ठोक कर दिया 'इंसाफ', गाजियाबाद में एनकाउंटर की INSIDE स्टोरी 
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड