सूर्या की मां ने मांगा था खून के बदले खून, योगी की पुलिस ने हत्यारे असद को ठोक कर दिया 'इंसाफ', गाजियाबाद में एनकाउंटर की INSIDE स्टोरी

गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी असद रविवार तड़के 4 बजे पुलिस एनकाउंटर में मारा गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Asad who murdered 17 year old surya in ghaziabad on bakrid killed in encounter cm yogi inside story
सूर्या की मां ने मांगा था खून के बदले खून, योगी की पुलिस ने हत्यारे असद को ठोक कर दिया 'इंसाफ', गाजियाबाद में एनकाउंटर की INSIDE स्टोरी | Image: Republic

गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी असद रविवार तड़के 4 बजे पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। पुलिस ने शनिवार को ही उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। बकरीद के दिन असद ने साथियों के साथ 17 साल के सूर्या की चाकू से गोंद कर हत्या कर दी थी।

मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है, जबकि आरोपी का एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। आपको बता दें कि इस मामले में पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन मुख्य आरोपी असद लगातार फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश और चेकिंग अभियान चला रही थी।

दोस्‍त से पैसे लेकर भागने की फिराक में था असद तभी पुलिस ने...

पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि असद अपने एक साथी से मिलने के लिए खोड़ा क्षेत्र में आने वाला है। बताया गया कि वह कुछ पैसे लेकर इलाके से बाहर भागने की फिराक में था। सूचना के आधार पर पुलिस ने क्षेत्र में व्यापक कॉम्बिंग अभियान चलाया और कई स्थानों पर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी।

Advertisement

इसी दौरान वसुंधरा क्षेत्र में पुलिस टीम को एक बाइक पर दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का संकेत दिया, लेकिन आरोप है कि असद ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान असद गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूर्या की मां ने मांगा था खून के बदले खून

Advertisement

मृतक सूर्या की मां ने कहा था कि हमारी मांग भी यही है जो सब मांग रहे हैं। खून के बदले खून। जैसे मेरे बच्चे का खून किया है, वैसे ही वो भी मारा जाए। मुझे सिर्फ इंसाफ चाहिए। मेरे घर का दीपक उजाड़ दिया। मेरी मोदी-योगी से यही अपील है की जो 7 लड़के हैं, उन सातों को मृत्यु होनी चाहिए और इनके घरों पर बुलडोजर चलना चाहिए।

अब CM योगी से मिलेगा सूर्या का परिवार

सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि आज मृतक सूर्या का परिवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करेगा मुलाकात। वो अपनी मांगे सीएम योगी को सौंपेंगे।

असद ने बकरे की बलि की बात कह सूर्या को मारी थी चाकू

पुलिस ने बताया कि खोड़ा के नवनीत विहार में रहने वाले सूर्या को असद ने बुलाकर पूछा था कि कभी बकरा कटते हुए देखे हो। आओ दिखाता हूं। जब सूर्या ने इनकार किया तो असद ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते उसने चाकू निकाला और सूर्या के पेट में चार बार वार किए। सूर्या जाने बचाने के लिए करीब 200 मीटर तक भागा, लेकिन खून ज्‍यादा बहने के कारण वह नीचे गिर गया। घरवालों को जैसे ही जानकारी हुई, वे दौड़कर आए और उसे अस्‍पताल ले गए लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

इसे भी पढ़ें- सौतन, सरपंच, सास और इंतकाम...जलती स्‍कॉर्पियों में मिली थी 4 लाशें, पत्‍नी कर रही थी ढोंग; अजमेर हत्याकांड में फैमिली ड्रामा और धोखे का कॉम्बिनेशन
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड