'बकरा हलाल होते देखा है?' कहकर मुस्लिम दोस्तों ने सूर्या चौहान को घेरा, फिर पेट में घोंप दिया चाकू; CCTV फुटेज आया सामने

हिंदू युवक सूर्या चौहान को मुस्लिम दोस्तों ने बकरीद के दिन बुलाया और फिर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल सूर्या को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Ghaziabad: गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में बकरीद के दिन 17 साल के हिंदू युवक सूर्या चौहान की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पुरानी रंजिश का बदला लेने की मंशा से उसे फोन कर बुलाया। फिर किशोर के पहुंचते ही पहले से मौजूद लोगों ने उसे घेरकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अब इस हत्याकांड का CCTV फुटेज भी सामने आने आया है।

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि आरोपियों ने सूर्या को चौधरी स्कूल के पास वाली ली में बुलाया है। इसके बाद कई युवकों ने मिलकर उसे दबोच लिया। वीडियो में ये लोग सूर्या को घेरकर उस पर चाकुओं से  हमला करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सूर्या को लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूर्या के परिजनों ने की गिरफ्तारी की मांग

मृतकों के परिजनों के मुताबिक, कुछ दिनों पहले सूर्या की कॉलोनी में कुछ युवकों से कहासुनी हो गई थी। इसी विवाद को सुलझाने के लिए आरोपियों ने उसे बुलाया। परिवार ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या सुनियोजित साजिश के तहत की गई। उनका कहना है कि इसमें कुछ 7 लोग शामिल थे। बेटे को खोने के वाले परिवार ने सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

सूर्या के दोस्त ने किया बड़ा खुलासा

सूर्या के दोस्त आयुष ने एक मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि कुर्बानी दिखाने की बात कहकर उसे बुलाया और रास्ते में असद (आरोपी) ने चाकू निकाल लिया। इसके बाद उसने सूर्या के पेट पर चाकू से हमला कर दिया। हमला ऐसा था कि वो घायल हो कर जमीन पर गिर पड़ा।

Advertisement

कुर्बानी दिखाने के नाम पर कर दिया कत्ल

सूर्या के दोस्त आयुष ने कहते हैं, 'बकरीद वाले दिन असन ने ईद मनाने के लिए बुलाया था। सूर्या ने उससे कहा कि हम नॉनवेज नहीं खाते हैं। तब असद ने कहा कि हम तुम्हें कुर्बानी दिखाएंगे। जहां मिलने बुलाया था वहां पहले से ही असद के साथ कई लड़के मौजूद थे। बातचीत के बीच असद ने अचानक चाकू निकाल लिया और सूर्या के पेट में घोंप दिया। ये देखकर मैं बुरी तरह घबरा गया और वहां से भाग निकला।'

उन्होंने आगे बताया कि मैं सूर्या को देखने जब वापस आया तो मौके पर भारी भीड़ इकट्ठी हो गई थी। इसके बाद मैं और भीड़ में से किसी एक युवक ने सूर्या को नोएडा के सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया।  

Advertisement

पीड़ित मां ने की इंसाफ की मांग

बता दें कि सूर्या अपने परिवार के साथ खोड़ा के नवनीत विहार कॉलोनी में रहता था। वह 11वीं का छात्र था। भाई यश ने बताया कि असद ने सूर्य को बकरीद पर घर बुलाया था। इस दौरान उसके साथ आयुष और विक्की भी मौजूद थे। सूर्या के पहुंचने पर असद ने उससे पूछा कि क्या उसने बकरा हलाल होते देखा है? नहीं कहने पर असद ने कहा कि आओ दिखाता हूं। जब सूर्या ने जाने से इनकार किया तो असद उसे गंदी-गंदी गलियां देने लगा। सूर्या के गाली का विरोध करने पर उसके पेट में चाकू से कई वार कर दिए गए। भाई यश ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही हम भागते-दौड़ते अस्पताल पहुंचे, जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। अब सूर्या के परिवार में मातम पसरा हुआ है। पीड़ित मां ने इंसाफ की मांग की है।

पुलिस ने जांच की शुरू

फिलहाल सीसीटीवी फुटेज और अन्य जुटाए साक्ष्यों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: मुंह पर काटा, घूंसा मारा और... ग्रेटर नोएडा में 70 साल की बुजुर्ग महिला से रेप की कोशिश, विरोध करने पर की मारपीट

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड