NEET परीक्षा से पहले गाजियाबाद के छात्र ने की आत्महत्या, VIDEO बनाकर बताई मौत की वजह; कमरे में फंदे से लटका मिला शव
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि 22 साल के छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला।
- भारत
- 2 min read

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि 22 साल के छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला।
मौत से पहले छात्र ने एक वीडियो भी बनाया और इस खौफनाक कदम उठाने की वजह भी बताई। आपको बता दें कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
वीडियो में क्या कहा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्र लंबे समय से नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। कई कोशिशों के बाद भी सफलता ना मिलने के कारण वो तनाव में था। उसने मोबाइल पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने कहा कि वो कई प्रयासों के बाद भी नीट परीक्षा पास नहीं कर पाया। उसने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया।
बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात को वो रोज की तरह अपने कमरे में पढ़ाई कर रहा था। सुबह जब काफी देर तक उसका दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने जाकर देखा तो उन्हें उसका शव फंदे से लटका हुआ मिला।
Advertisement
21 जून को होने वाली है परीक्षा
आपको बता दें कि रविवार को देशभर में होने वाली NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा से पहले, इस अहम मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम को सुचारू और निष्पक्ष रूप से आयोजित करने के लिए पूरे देश में प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राष्ट्रीय राजधानी में, अलग-अलग सेंटर्स पर इंतजामों को अंतिम रूप देने के लिए निरीक्षण का काम चल रहा है।
NTA ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच जाएं, क्योंकि एंट्री गेट दोपहर 1:30 बजे बंद हो जाएंगे। यह परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक पेन-और-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। 21 जून को होने वाली इस परीक्षा में 22.79 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है।