School Closure: गाजियाबाद में 12वीं तक के स्कूलों में 4 जनवरी तक अवकाश घोषित, DIOS ने जारी किया आदेश

गाजियाबाद में शीतलहर को देखते हुए 1 से 12वीं तक सभी स्कूल 4 जनवरी 2026 तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। DIOS ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए ये फैसला लिया है।

Follow : Google News Icon  
Ghaziabad School Holiday
गाजियाबाद में शीतलहर के चलते स्कूलों में छुट्टी | Image: ANI

Ghaziabad News : गाजियाबाद में लगातार बढ़ रही ठंड और घने कोहरे के बीच 12वीं क्लास के बच्चों के लिए राहत की खबर आई है। जिला विद्यालय निरीक्षक (District Inspector of Schools) ने आदेश जारी कर क्लास 1 से 12वीं तक सभी स्कूलों को 4 जनवरी, 2026 तक बंद रखने का फैसला किया है। यह आदेश डीएम रविंद्र मांदड़ के निर्देश पर जारी हुआ है।

सभी स्कूलों पर लागू होगा आदेश

यह छुट्टी सरकारी, CBSE, आईसीएसई और बाकी सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू रहेगी। प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है। ठंड और कोहरे से यात्रा में खतरा बढ़ जाता है, इसलिए स्कूल बंद रखना जरूरी हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली-NCR में घना कोहरा और शीतलहर जारी रहेगी। ऐसे में अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक सूचना पर नजर रखें। स्कूल 5 जनवरी से सामान्य रूप से खुल जाएंगे। लेकिन जरूरत पड़ी तो छुट्टियों को बढ़ाया जाएगा।

आज कैसा रहेगा मौसम? 

दिल्ली-NCR में नए साल की शुरुआत ठंड और कोहरे के साथ हुई, लेकिन फिर भी बीते 24 घंटों में मौसम काफी हद तक साफ है। मौसम विभाग के मुताबिक आज हल्की धूप निकल सकती है जिससे मौसम सुहावना होने की उम्मीद। वहीं, 31 दिसंबर की तुलना में 1 जनवरी को ठंड कम महसूस हुई। मौसम विज्ञान (IMD) ने 1 जनवरी के लिए बारिश का पूर्वानुमान दिया था, जिसके चलते कुछ इलाकों में हल्की-मध्यम बारिश हुई, लेकिन ज्यादातर जगहों पर मौसम धुंधला ही रहा।

IMD के मुताबिक, 2 जनवरी को सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। जिससे विजिबिलिटी बहुत कम हो सकती है। ठंडी हवाएं चलेंगी और बादल छाए रहेंगे। उसके बाद मौसम थोड़ा साफ होगा। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

Advertisement

कोहरा और ठंड बढ़ेगी 

घने कोहरे के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी शून्य के करीब हो सकती है, जिससे ट्रैफिक और उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की सलाह है। IMD के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक कोहरा और ठंड बनी रह सकती है। प्रदूषण स्तर भी बढ़ सकता है, इसलिए मास्क का इस्तेमाल करें और बाहर कम निकलें।

यह भी पढ़ें: रूस में न्यू ईयर का जश्न मना रहे लोगों पर ड्रोन अटैक, 24 की मौत

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड