UP: पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था शामली का समीर, गाजियाबाद पुलिस ने घर से पकड़ा; पिता शहजाद बोले- ये मोटी बुद्धि का है

शामली से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के कनेक्शन का मामला सामने आया है, जहां गाजियाबाद पुलिस की स्पेशल टीम ने पाकिस्तान के लिए सैन्य ठिकानों और प्रमुख स्थानों की जासूसी करने के मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पढ़ें क्या है पूरी खबर।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
शामली का युवक समीर पाक जासूसी में फंसा
शामली का युवक समीर पाक जासूसी में फंसा | Image: AI

Pakistan Spy Case: उत्तर प्रदेश के शामली से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक युवक को पकड़ा गया है। गाजियाबाद पुलिस की स्पेशल टीम ने बाबरी में बुटराड़ा गांव के निवासी समीर नाम के युवक को हिरासत में लिया, पुलिस टीम युवक को अपने साथ ले गई है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई ईद के दिन हुई, जब पुलिस ने गांव के 2 युवकों को भी हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया।  

सैन्य ठिकानों पर जासूसी करने के गंभीर आरोप

समीर पर आरोप है कि वह पाकिस्तान के लिए भारत के सैन्य ठिकानों और प्रमुख स्थानों की जासूसी कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, इसके तार मथुरा के औरंगाबाद निवासी मीरा प्रजापति उर्फ मीरा ठाकुर से जुड़े हैं। मीरा ठाकुर को पहले ही गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान जासूसी और संवेदनशील जगहों पर CCTV लगाने वाले गिरोह से संबंध रखने के मामले में गिरफ्तार किया था।

समीर के परिवार ने क्या कहा?  

समीर के पिता शहजाद ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। समीर दूसरा नंबर का है। एक बड़ा और एक छोटा भाई गांव में मजदूरी करते हैं। समीर थोड़ा मोटी बुद्धि का है और उसे ज्यादा ज्ञान नहीं है। उसकी कुछ महीने पहले शादी भी हुई है। पिता शहजाद ने कहा कि, ‘गाजियाबाद पुलिस आई थी और उनके बेटे को साथ लेकर गई है, जब उन्होंने पुलिस से पूछा कि उनके बेटे का जुल्म क्या है तो उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं बताया उन्होंने कहा कि 24 घंटे के अंदर तुम्हें पूरे मामले की सूचना दे दी जाएगी। लेकिन ईद से लेकर आज तक तीन दिन हो चुके हैं हमें किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं दी गई है। अगर हमारे बेटे पर कुछ आरोप है तो वह हमें बताएं नहीं तो उसे जो 2 बाकी गांव के ही युवक छोड़े गए हैं उनके भांति छोड़ दे।’

जांच एजेंसी का क्या है रोल ? 

इस पूरे मामले में बाबरी थाना अध्यक्ष राहुल सिसोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि, गाजियाबाद पुलिस आई थी जो समीर को अपने साथ लेकर गई है। समीर को हिरासत में लिया गया है। क्या मामला है? क्यों उन्हें ले जाया जा रहा है? यह उन्होंने नहीं बताया, बस यह बताया कि एक जांच एजेंसी द्वारा एक केस की जांच की जा रही है। इस मामले में समीर को हिरासत में लिया गया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: लाल किला ब्लास्ट मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी के घर रेड

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड