NIA Raid J&K: दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, जम्मू-कश्मीर में कारोबारी के घर सुबह-सुबह डाली रेड; तलाशी जारी

दिल्ली के लाल किला के पास हुए भीषण विस्फोट मामले में जांच को आगे बढ़ाते हुए NIA ने रेड डाली है। सोमवार सुबह-सुबह जांच एजेंसी हंदवाड़ा में गुलोरा क्षेत्र स्थित एक प्रमुख कारोबारी के आवास पर छापेमारी की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
NIA raided businessman house jammu kashmir connection Delhi Red Fort blast case
दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई | Image: ANI

दिल्ली लाल किला धमाके के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार सुबह NIA ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में एक प्रमुख कारोबारी के आवास पर छापेमारी की है। फिलहाल पूरे घर की तलाशी ली जा रही है। संबंधित दस्तावेजों व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त कर लिया है।


दिल्ली के लाल किला के पास हुए भीषण विस्फोट मामले में जांच को आगे बढ़ाते हुए NIA ने रेड डाली है। सोमवार सुबह-सुबह जांच एजेंसी हंदवाड़ा में गुलोरा क्षेत्र स्थित एक प्रमुख कारोबारी के आवास पर छापेमारी की। टीम ने घर में मौजूद दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे मोबाइल, लैपटॉप और अन्य संदिग्ध सामग्रियों की गहन जांच कर रही है।

हंदवाड़ा में कारोबारी के घर NIA रेड

छापेमारी के दौरान कुछ महत्वपूर्ण सामग्री जब्त करने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि एनआईए की ओर से अभी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। तलाशी अभी भी जारी है। घर के बाहर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है ना ही किसी बाहरी को अंदर जाने और ना अंदर से किसी को बाहर जाने की इजाजत है। घर के अंदर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है।

जम्मू-कश्मीर के इन जिलों में भी हुई छापेमारी

इस मामले में NIA ने पहले भी जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों जैसे कुलगाम, शोपियां, पुलवामा, अनंतनाग और अवंतीपोरा में कई दौर की छापेमारियां की हैं। दक्षिण कश्मीर के कुछ इलाकों में भी इसी तरह के तलाशी अभियान चलाए गए, जहां संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल से जुड़े लोगों के ठिकानों पर कार्रवाई हुई। जांच में अब तक 11 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें डॉक्टर, ओवरग्राउंड वर्कर्स और अन्य शामिल हैं।

Advertisement

ब्लास्ट में 13 लोगों की हुई थी मौत

बता दें कि लाल किले के पास 10 नवंबर 2025 को हुए ब्लास्ट में 13 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी, जबकि करीब 25 अन्य घायल हो गए थे। यह ब्लास्ट एक कार में रखे IED से हुआ था, जिसे आत्मघाती हमलावर ने अंजाम दिया था। एनआईए इसे आतंकी साजिश का हिस्सा मानते हुए 'व्हाइट-कॉलर टेरर मॉड्यूल' की जांच कर रही है। एजेंसी कई सुरागों पर काम कर रही है, ताकि हमले के पीछे की बड़ी साजिश का पर्दाफाश हो सके और अन्य शामिल लोगों की पहचान हो। 

यह भी पढ़ें: 'बंगाल की हालत बांग्लादेश जैसी',ममता बनर्जी पर बरसे दिलीप घोष
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड