Bengal Election: 'मंदिरों को तोड़ना आम बात है, बंगाल की हालत बांग्लादेश जैसी',ममता बनर्जी पर बरसे दिलीप घोष, कहा- परिवर्तन के लिए होगा चुनाव

खड़गपुर सदर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने दावा किया है कि इस बार का चुनाव बदलाव के लिए होने वाला है। उन्होंने ममता बनर्जी पर बंगाल की हालत बांग्लादेश जैसी बनाने का आरोप लगाया।

Follow : Google News Icon  
Dilip Ghosh lashes out at Mamata Banerjee
Dilip Ghosh lashes out at Mamata Banerjee | Image: ANI

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। बयानबाजी का दौरा भी जारी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता दिलीप घोष ने कहा कि आने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव बदलाव के लिए होगा। जनता ममता बनर्जी के शासन से तस्त्र हो चुकी है और अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि बंगाल की हालत बांग्लादेश जैसी हो गई है, इसलिए जनता अब परिवर्तन चाहती है।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए अगले महीने दो चरणों में मतदान होना है। चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही सभी दलों ने पुरी ताकत झोंक दी है।  सत्तारूढ़ TMC और विपक्ष के नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर चल रहा है। खड़गपुर सदर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने दावा किया है कि इस बार का चुनाव बदलाव के लिए होने वाला है।

बंगाल की हालत बांग्लादेश जैसी-दिलीप घोष 

भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा, "बंगाल की हालत बांग्लादेश जैसी हो गई है। वहां मंदिरों को तोड़ना और मंदिरों में चोरियां होना आम बात है। मुर्शिदाबाद के लोग पलायन कर चुके हैं। यह सब ममता बनर्जी के संरक्षण में हो रहा है और इसलिए हमें इस बार परिवर्तन चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी का दुनिया में नाम है और भारतीयों के लिए गर्व की बात है कि हमें ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं।"

इस सीट पर होगा कड़ा मुकाबला

बता दें कि दिलीप घोष खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, यह वही सीट है जिसे उन्होंने 2016 के विधानसभा चुनावों में जीता था। पश्चिम बंगाल चुनावों में BJP के शुभेंदु अधिकारी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच भवानीपुर सीट के लिए एक और मुकाबला देखने को मिलेगा। यह वह निर्वाचन क्षेत्र है जिसका प्रतिनिधित्व वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख करती हैं, और यह उनका गृह क्षेत्र भी है। अधिकारी नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ेंगे, जो उनका गृह क्षेत्र है, जहां उन्होंने 2021 में ममता बनर्जी को हराया था।

Advertisement

दो चरणों में होगा चुनाव

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होगा। पहले चरण के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा तो दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 4 मई को निर्धारित है। पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 7 अप्रैल को होगी। उम्मीदवारों को 9 अप्रैल तक अपना नामांकन वापस लेने की अनुमति होगी।

यह भी पढ़ें: Bengal Election 2026: बंगाल में ओवैसी बढ़ाएंगे ममता बनर्जी की मुश्किलें

Advertisement
Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड