Prayagraj: मेजा से भाजपा की पूर्व विधायक नीलम करवरिया का निधन

Prayagraj: प्रयागराज के मेजा से भाजपा की पूर्व विधायक नीलम करवरिया का निधन हो गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
neelam karwariya
नीलम करवरिया का निधन | Image: Facebook

Prayagraj: प्रयागराज के मेजा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व विधायक नीलम करवरिया का बृहस्पतिवार देर रात हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह करीब 50 वर्ष की थीं।

प्रयागराज के बारा विधानसभा सीट से विधायक डॉक्टर वाचस्पति ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नीलम करवरिया करीब 10 दिन पूर्व लीवर प्रत्यारोपण के लिए हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुई थीं और बृहस्पतिवार की रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

उन्होंने बताया कि देर रात करवरिया का निधन हो गया। उनके परिवार में पति उदयभान करवरिया, बेटी समृद्धि और साक्षी और बेटा सक्षम है। करवरिया 2017 में मेजा सीट से भाजपा के टिकट पर निर्वाचित हुई थीं।

उल्लेखनीय है कि नीलम करवरिया के पति और बारा विधानसभा सीट से पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया बीते 25 जुलाई को नैनी सेंट्रल जेल से रिहा हुए थे। करीब नौ वर्ष से नैनी जेल में बंद रहे उदयभान को राज्यपाल की अनुशंसा पर रिहा किया गया था। उदयभान को पूर्व समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक जवाहर यादव की हत्या का दोषी करार दिया गया था और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

Advertisement

करवरिया के करीबी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार दोपहर प्रयागराज लाए जाने की संभावना है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Manipur: सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, हथियार और गोला बारूद किए बरामद

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड