'राम मंदिर सचमुच बहुत सुंदर...', अयोध्या पहुंची विदेशी बच्ची ने शेयर किया अनुभव, भारत के लिए कही दिल जीत लेने वाली बात- VIDEO

एक नन्ही बच्ची जर्मनी से भारत रामलला के दर्शन को पहुंची। राम मंदिर में दर्शन के बाद बच्ची ने अपना अनुभव साझा किया। उसकी बात और मासूमियत ने हर किसी का दिल जीत लिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Young visitor from Germany shares special moments
Young visitor from Germany shares special moments | Image: Instagram

Germany Girl Video: अयोध्या के राम मंदिर में रोजाना हजारों श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इनमें कई विदेशी भी शामिल होते हैं, जो सनातन परंपरा को मानते हैं। हाल ही में भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म से प्रभावित होकर विदेश से एक छोटी बच्ची भी रामलला के दर्शन के लिए पहुंची। इस दौरान बच्ची ने अपना जो अनुभव शेयर किया, उसने देखते ही देखते हर किसी का ध्यान खींच लिया।

जर्मनी से अयोध्या आई बच्ची ने रामलला के दर्शन के बाद अपना अद्भुत अनुभव साझा किया। बच्ची भव्य मंदिर को देखकर उत्साहित और भावुक नजर आई।

रामलला के दर्शन के बाद क्या बोली बच्ची?

बच्ची ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ‘मेरा नाम आंजन्या है। मैं जर्मनी से आई हूं। यहां का अनुभव बहुत अच्छा रहा। बस यहां बहुत गर्मी है। लेकिन भारत ऐसा ही है। खैर, इससे भी ज्यादा गर्मी होती है। गर्मी का सीजन भी होता है। मेरे लिए गर्मी होना नॉर्मल है।’

राम मंदिर बहुत सुंदर- बच्ची

बच्ची ने आगे कहा, 'राम मंदिर सचमुच बहुत सुंदर है। मैंने कल ही रामलला के दर्शन किए। मैं दो दिन पहले ही रामलला की मूर्ति देखना चाहती थी। आखिरकार मैंने दर्शन कर ही लिये। काफी अच्छा अनुभव रहा।'

Advertisement

बच्ची की वीडियो ने जीता दिल

छोटी सी बच्ची ने जो अनुभव शेयर किया उसने हर किसी का दिल जीत लिया। सनातन परंपरा की तरफ उनका झुकाव हर तरफ चर्चा में है। विदेशी पहनावे के बावजूद उनके विचार और भाव पूरी तरह से भारतीय सनातन संस्कृति में रचे-बसे दिखाते देते हैं। फिलहालय ये वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

लोगों ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को खबर लिखे जाने तक लाखों बार देखा जा चुका है। वहीं कमेंट सेक्शन में तरह-तरह के प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'कितनी अच्छी परवरिश है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्यूट बच्ची के क्यूट विचार।' वहीं अन्य यूजर्स ने भी बच्ची की जमकर तारीफ की। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: PM Modi: 8931 दिन का कमाल... पीएम मोदी ने हासिल किया एक और मुकाम, सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता बने, किसे छोड़ा पीछे?

 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड