अपडेटेड 22 March 2026 at 14:53 IST
PM Modi: 8931 दिन का कमाल... पीएम मोदी ने हासिल किया एक और मुकाम, सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता बने, किसे छोड़ा पीछे?
PM Modi New Record: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख बने रहने का रिकॉर्ड बनाया है। पीएम मोदी ने 8931 दिन पूरे कर चुके हैं।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 3 min read

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। अब उनके नाम पर एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। पीएम मोदी ने आज (22 मार्च) राजनीति में ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है। वह सबसे लंबे समय तक पद पर बने रहने वाले सरकार के प्रमुख बन गए हैं। प्रधानमंत्री ने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ा।
दरअसल, पवन कुमार चामलिंग ने कुल 8,930 दिन तक शासन किया था। पीएम मोदी इस मामले में अब उनसे आगे निकल गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी 8,931 दिन पूरे कर चुके हैं। इसमें उनका गुजरात के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर कार्यकाल शामिल है।
अमित शाह- राजनाथ सिंह ने दी बधाई
इस उपलब्धि के लिए गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी। शाह ने लिखा, "सेवा, कड़ी मेहनत और अटूट समर्पण पर आधारित एक मील का पत्थर। PM मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 8,931 दिन राष्ट्र-सर्वोपरि' शासन, कार्यों में शुचिता और हर नागरिक की अथक सेवा के प्रति उनके गहरे समर्पण को दर्शाते हैं। यह अभूतपूर्व विश्वास और बेमिसाल सेवा पर निर्मित एक दुर्लभ विरासत है।"
वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "राष्ट्र और उसके लोगों के प्रति पूर्ण समर्पण ही PM मोदी जी की पहचान है। गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर उनके पक्के कमिटमेंट से लेकर प्रधानमंत्री के तौर पर उनके समर्पित नेतृत्व तक, उनका जीवन सेवा का एक लगातार सफर रहा है। यह पल देश को सबसे पहले रखने वाले शासन, काम में ईमानदारी और हर नागरिक की बिना थके सेवा के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दिखाता है। इस शानदार कामयाबी के लिए पीएम मोदी को दिल से बधाई।"
Advertisement
2001 में बने थे गुजरात के मुख्यमंत्री
सरकार का प्रमुख बनने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह सफर साल 2001 में शुरू हुआ था। उन्होंने 7 अक्तूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वह अपने कार्यकाल में कभी चुनाव नहीं हारे। 2014 में प्रधानमंत्री पद के लिए नाम आने के बाद उन्होंने गुजरात के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। साल 2014 में वे देश के प्रधानमंत्री बने। इसके बाद 2019 और 2024 में भी उन्होंने लगातार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक करियर में अब तक कोई बड़ा चुनाव नहीं हारा है।
यह भी पढ़ें: देश में नहीं होगी घरेलू गैस की किल्लत! होर्मुज स्ट्रेट बंद होने के बाद अब इस देश से LPG लेकर भारत पहुंचा कार्गो जहाज
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 22 March 2026 at 14:53 IST