राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद ट्रस्ट ने मंदिर के नियमों में किए कई बड़े बदलाव, नए सदस्यों की नियुक्ति के साथ सुरक्षा में भी किए बेहद तगड़े इंतजाम
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जहां एक ओर जांच चल रही है तो वहीं दूसरी ओर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अब इस घटना से सबक लेते हुए भविष्य के लिए तैयारियां शुरू कर दी है।
- भारत
- 3 min read

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जहां एक ओर जांच चल रही है तो वहीं दूसरी ओर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अब इस घटना से सबक लेते हुए भविष्य के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इन तैयारियों में नए लोगों की नियुक्ति के साथ कई पुराने नियमों में भी बदलाव कर दिए हैं।
क्या क्या बदलाव हुए
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में कुल 15 सदस्यों की व्यवस्था बनाई गई है। बता दें कि ट्रस्ट में पहले से ही अयोध्या के राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के देहांत के कारण उनकी एक सीट खाली थी। लेकिन अब महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफा के बाद दो और सीट खाली हो गई है। इस कारण अब ट्रस्ट में तीन नए सदस्यों की नियुक्ति होनी है।
हालांकि सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि इन तीन नए सदस्यों में एक सदस्य अयोध्या के साधु-संतों में से होंगे। दूसरा सदस्य केंद्र या राज्य सरकार के अनुशंसा पर रखा जाएगा और तीसरा सदस्य आरएसएस से होगा। यह भी पता चल रहा है कि गोपाल राव की जगह पर अगर किसी को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में जगह देनी है तो वह भी विश्व हिंदू परिषद की ओर से नियुक्त हो सकता है।
अब इस मामले में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन हुआ है जिनकी अनुशंसा पर नए सदस्यों को रखा जाएगा। इस कमेटी में रिटायर्ड न्यायाधीश प्रमोद कोहली, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल विष्णुकांत चतुर्वेदी और सुरेश हावाड़े को जिम्मेदारी दी गई है।
Advertisement
इसके साथ ही कार्यकारी महासचिव कृष्ण मोहन के दो सहयोगी नियुक्त किए गए हैं। राम मंदिर के बैंक खातों का संचालन कृष्ण मोहन जगदीश और चंदन राय मिलकर करेंगे। अब बैंक के किसी भी ट्रांजैक्शन पर तीनों के सिग्नेचर अनिवार्य रहेंगे। अभी तक राम मंदिर में यह व्यवस्था अनिल मिश्रा देखते थे और उन्हीं के ही सिग्नेचर होते थे। सिर्फ डिजिटल साइन गोविंद गिरी महाराज के प्रयोग में आते थे।
कौन से हैं नए नियम
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने नए नियम बनाकर कई बड़े परिवर्तन कर दिए हैं। नए नियमों के अनुसार अब गणनास्थल पर कुल 40 लोग मौजूद रहेंगे। अब यहां 13 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पहले जिस जगह पर कैमरे नहीं थे अब वहां पर कैमरे लगा दिए गए हैं।
Advertisement
इसके साथ ही दान पेटी से गणना स्थल तक आने में करीब 27 सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई और यह सुरक्षाकर्मी SIS के ही होंगे।
इसके अलावा पुलिस की ड्यूटी दान पेटी और गणनास्थल के बीच में अलग-अलग खंभों के पास लगाई जाएगी। राम मंदिर के पिलर नंबर 34 के पास अतिरिक्त तीन पुलिसकर्मी लगाए जाएंगे क्योंकि गुप्त दान की पेटी वहां पर रखी जाती है।