UP News: लखनऊ के होटल में परिवार के 5 लोगों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

UP News: लखनऊ के होटल में परिवार के पांच लोगों की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
UP Police
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Shutterstock

UP News: लखनऊ में बुधवार की सुबह एक होटल में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (मध्य लखनऊ) रवीना त्यागी ने कहा कि घटना नाका क्षेत्र में स्थित होटल शरनजीत में हुई।

त्यागी ने बताया, ‘‘आरोपी की पहचान अरशद (24) के रूप में हुई जिसने अपने ही परिवार के पांच सदस्यों की कथित तौर पर हत्या कर दी। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटनास्थल से ही पकड़ लिया।’’

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान आलिया (नौ), अलशिया (19), अक्सा (16), रहमीन (18), सभी अरशद की बहनें और अस्मा (आरोपी युवक की मां) के रूप में हुई है।

त्यागी ने बताया कि 24 वर्षीय अरशद आगरा का रहने वाला है और प्रारंभिक पूछताछ से पता चला कि उसने घरेलू विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य एकत्रित करने के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है और इस मामले की विस्तृत जांच शुरू की गई है।

ये भी पढ़ें: Maharashtra: भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेश के 9 नागरिक गिरफ्तार

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड