अपडेटेड 1 January 2025 at 12:13 IST

Maharashtra: भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेश के 9 नागरिक गिरफ्तार

Maharashtra: भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेश के नौ नागरिक गिरफ्तार किए गए।

Follow : Google News Icon  
13 people linked to two criminal gangs arrested in Jharkhand's Ramgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: X

Maharashtra: महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने और बिना उचित दस्तावेजों के देश में रहने के आरोप में बांग्लादेश के नौ नागरिकों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि दिसंबर में विशेष अभियान के तहत 19 मामलों में अब तक 43 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि पिछले चार दिनों में मुंबई, नासिक, नांदेड और छत्रपति संभाजीनगर में स्थानीय पुलिस की मदद से कार्रवाई की गई।

अधिकारी ने बताया कि नौ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें आठ पुरुष और एक महिला शामिल हैं।

Advertisement

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर आधार कार्ड बनवाए हुए थे।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उनके खिलाफ प्रासंगिक प्रावधानों के तहत पांच मामले दर्ज किए हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें: संविधान निर्माताओं के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का समय: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 1 January 2025 at 12:13 IST