BIG BREAKING: संभल में भीड़ पर गोली चलाने वाले नकाबपोश की पहली तस्वीर आई सामने, 4 की हुई थी मौत

Sambhal Violence: उत्तर प्रदेश के संभल मस्जिद में सर्वे को दौरान भड़की हिंसा में भीड़ पर गोली चलाने वाले नकाबपोश की पहली तस्वीर सामने आ गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
sambhal jama masjid violence
sambhal jama masjid violence | Image: R Bharat

Sambhal Violence: उत्तर प्रदेश के संभल मस्जिद में सर्वे को दौरान भड़की हिंसा में भीड़ पर गोली चलाने वाले नकाबपोश की पहली तस्वीर सामने आ गई है। नकाबपोश भीड़ पर गोली चलाता हुआ दिख रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। गोली चलाने वाले ने चेहरे को ढंक रखा जिससे कि उसकी पहचान उजागर न हो। इन सभी बातों को देखकर लगता है कि हिंसा को पहले से सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया है। भीड़ पर फायरिंग करने वाले की पुलिस तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि संभल हिंसा मामले में इस तस्वीर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं अभी तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमे से कुछ नाबालिग भी है। सभी आरोपियों के फोन को जांच के लिए भेजा गया है। मृतक लड़कों की तरफ से भी 4 FIR दर्ज करवाई गई है। इंस्पेक्टर लेवल के अधिकारी इन 4 अलग मामलों की जांच कर रहे हैं।

संभल हिंसा में भीड़ पर गोली चलाने वाला नकाबपोश

संभल हिंसा का पहला VIDEO आया सामने

इससे पहले दिन में संभल दंगों में पुलिस पर पत्थरबाजी करने वाले नकाबपोशों का वीडियो भी सामने आया था। संभल दंगों का जो सीसीटीवी रिपब्लिक के हाथ लगा है उसनें सैकडों की संख्या में दंगाई चेहरे पर नकाब बांधकर पत्थरबाजी करते नजर आ रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में दंगाई पुलिस प्रशासन पर पत्थर फेंकते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement

सीसीटीवी में एक-एक दंगाई साफ देखा जा सकता है कि किस तरह वह सोची समझी साजिश के तहत पत्थर फेंक रहा है। सीसीटीवी में जो दंगाई पुलिस बल पर पथराव कर रहे हैं उनमें से कुछ लड़कों ने अपने मुंह पर कपड़ा भी बांधा हुआ है ताकि बाद में पुलिस जांच के दौरान उनकी पहचान ना की जा सके। सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि जो दंगाई पुलिस बल पर पथराव कर रहे हैं उनकी उम्र 20 से 30 साल के बीच है।

संभल हिंसा में 4 लोगों की मौत

Advertisement

संभल में हुई हिंसा में अब तक 4 लोग की मौत हो चुकी है और 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों में पुलिसकर्मी भी हैं। संभल SP कृष्ण कुमार के मुताबिक घटना में 15 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) संजीव कुमार के पैर में गोली लगी है, जबकि उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र के पैर की हड्डी टूट गई है। संभल के पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार को भी छर्रे लगे हैं।

सपा सांसद जिया उर रहमान समेत 800 लोगों पर FIR दर्ज

फिलहाल संभल पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। संभल के सपा सांसद जिया उर रहमान समेत कई लोगों पर 800 लोगों पर FIR हुई है। संभल SP कृष्ण कुमार बताते हैं कि सब-इंस्पेक्टर दीपक राठी जो कल घायल हो गए थे, उन्होंने 800 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिया उर रहमान बर्क और सोहेल इकबाल को आरोपी बनाया गया है। इन पर भीड़ को उकसाने का आरोप है। जिया उर रहमान बर्क को पहले भी नोटिस दिया गया था। उन्होंने पहले भी भड़काऊ भाषण दिए थे और उन्हें ऐसा करने के लिए मना किया गया था। एसपी कृष्ण कुमार बताते हैं कि अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: लोग जुटे फिर बांस के बल्ले से CCTV तोड़ा गया... हिंसा सुनियोजित थी! संभल का नया VIDEO दे रहा गवाही
 

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड