शीशे टूटे, गोलियां घुसीं... किसान यूनियन के नेता के पोते पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ग्रेटर नोएडा में दबंगों की गुंडागर्दी

Greater Noida Firing: ओमिक्रोन सोसाइटी के पास आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने भारतीय किसान यूनियन के नेता के पोते पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान तीन गाड़ियों पर गोलियां लगने से उनके शीशे चकनाचूर हो गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Greater Noida news: ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर बदमाशों का आतंक देखने मिला रहा है। कासना थाना क्षेत्र में आधा दर्जन दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। इस दौरान तीन गाड़ियों में गोलियां लगी हैं और इससे उनके शीशे भी टूट गए। गोलियां चलने से आसपास के लोग दहशत में हैं।

बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद विवाद के चलते यहां गोलियां चलाई गई। दंबगों का छात्रों के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद उन पर दनादन फायरिंग कर दी।

गाड़ियों के शीशे हुए चकनाचूर

जानकारी के अनुसार थाना कासना क्षेत्र स्थित ओमिक्रोन सोसाइटी के पास शनिवार (22 नवंबर) देर शाम आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने भारतीय किसान यूनियन के नेता के पोते पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना के दौरान करीब तीन गाड़ियों पर गोलियां लगीं। इससे उनके शीशे चकनाचूर हो गए। वहीं, फायरिंग की आवाज से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें गाड़ियों के शीशे टूटे नजर आ रहे हैं।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित

मामले में किसी कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और इसके बाद हमलावरों ने दनादन फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान गनीमत ये रही कि गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ। वारदात को अंजाम देने के बाद दंबग मौके से फरार हो गए। फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस घटना की जांच में जुट गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का भी गठन कर दिया गया है।

Advertisement

मामले को लेकर पुलिस ने कहा है कि घटना हमारे संज्ञान में है। मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे को जानते हैं। इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी तथ्यों की बारीकी से जांच हो रही है।

यह भी पढ़ें: Why School Student Suicide: न्यूक्लियर फैमिली, वर्किंग पेरेंट्स... स्टूडेंट्स क्यों कर रहे सुसाइड? एक्सपर्ट ने बताया कारण, कैसे बचाएं?

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड