'अब सनातन को कोई नीचा दिखाने की कोशिश की तो जिंदा नहीं छोड़ेंगे...', Disha Patani के घर फायरिंग कर रोहित-गोल्डी बराड़ गैंग ने दी धमकी
Disha Patani: इसने हमारे पूज्य संत (प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज) का अपमान किया था। इसने हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की थी। हमारे आराध्य देवी देवताओं का अपमान नहीं सहा जाएगा। ये तो महज एक ट्रेलर था।
- भारत
- 3 min read

Firing at actress Disha Patani's house in Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग हुई है। दो अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। इससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल हो गया है। इस मामले में बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि कल देर रात लगभग साढ़े तीन बजे रिटायर्ड सीओ जगदीश पाटनी के घर पर बाइक सवार 02 अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग की घटना की सूचना दिन में मिली है। जांच के लिए एसपी सिटी के साथ अन्य टीमों को घटनास्थल पर तुरंत भेजा गया। उन्होंने मामले में एफआईआर दर्ज करने की भी जानकारी दी। एसएसपी ने बताया कि परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है।
वहीं, इस बीच इस फायरिंग के मामले में एक और बड़ी खबर सामने आई है। जी हां, उत्तर प्रदेश के बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग ने ली है। इसकी जानकारी गैंग ने रोहित गोदारा और गोल्डी बरार के नाम की फेसबुक आईडी पर पोस्ट करके दी है।
संत प्रेमानंद महाराज के अपमान करने की वजह से फायरिंग
मिली जानकारी के अनुसार, रोदित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग ने बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली के सिविल लाइन्स स्थित घर पर फायरिंग करवाने की जिम्मेदारी ली है। गैंगस्टरों ने सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट में दावा किया है कि संत प्रेमानंद महाराज के अपमान करने की वजह से यह फायरिंग कराई गई है। वहीं, बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि इस घटना की जांच के लिए टीम बना ली गई है। जो भी घटना में शामिल होंगे उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।
अब सनातन को कोई नीचा दिखाने की कोशिश की तो जिंदा नहीं छोड़ेंगे - गैंगस्टर
रोहित गोदारा और गोल्डी बरार के नाम की फेसबुक आईडी पर पोस्ट करके इस घटना की जिम्मेदारी ली गई है। इस फेसबुक पोस्ट में लिखा गया है - मैं वीरेंद्र चारण, महेंद्र सारण (डेलाणा)। भाईयों आज ये जो खुशबू पटानी/दिशा पटानी (बॉलीवुड एक्ट्रेस) के घर पर (विला नम्बर40, सिविल लाइन्स बरेली, यू.पी.) में फायरिंग हुई है, ये हमने करवाई है। इसने हमारे पूज्य संत (प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज) का अपमान किया था। इसने हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की थी। हमारे आराध्य देवी देवताओं का अपमान नहीं सहा जाएगा। ये तो महज एक ट्रेलर था। अगली बार फिर से इसने या किसी और ने हमारे धर्म के प्रति कुछ भी अभद्रता दिखाई तो उनके घर में से किसी को जिंदा नही छोड़ेंगे।
Advertisement
इस फेसबुक पोस्ट में आगे लिखा गया है - ये संदेश सिर्फ इसके लिए ही नहीं है बल्कि जितने भी फिल्म जगत के कलाकार और उनसे जुड़े लोग हैं, उन सभी के लिए है। जिस किसी ने भी हमारे धर्म और संतों सम्बन्धी ऐसी कोई भविष्य में अपमानजनक हरकत की तो तैयार रहना उसके परिणाम भुगतने के लिए। हमें हमारे धर्म की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाना पड़े, उसके लिए हम तैयार हैं। हम कभी भी पीछे नहीं हटेंगे। हमारे लिए धर्म और सर्व समाज हमेशा एक हैं, उनकी रक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य हैं।
ये भी पढ़ें - 'पापा, दादी को शुगर है, मम्मी और आप...', भावुक लेटर लिख कर NEET की तैयारी करने वाले छात्र ने फंदे झूलकर दे दी जान