Prayagraj: कोल्ड स्टोरेज हादसे में 4 की मौत, पुलिस ने सपा नेता 'पहलवान' और बेटे समेत 7 पर हत्या का केस दर्ज

Prayagraj news: प्रयागराज में सपा नेता अंसार अहमद 'पहलवान' के कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग का हिस्सा ढहने से बड़ा हादसा हुआ। स्टोरेज से अमोनिया गैस का भी रिसाव शुरू हो गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Prayagraj Cold Storage Accident: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कोल्ड स्टेरेज हादसे में हुए हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल भी हुए। दुर्घटना सोमवार (23 मार्च) को कोल्ड स्टोरेज में अचानक जोरदार धमाका हुआ और इमारत ढह गई। इस दौरान वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज कर ली है, जिसमें पूर्व मंत्री और सपा नेता अंसार अहमद 'पहलवान' और उनके बेटे का नाम भी शामिल है।

किस-किस पर दर्ज हुई FIR?

पुलिस ने 7 नामजद और 5 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज की है। इसमें अंसार अहमद 'पहलवान' के अलावा अंसार के बेटे मंजुल, मैनेजर उस्मान, मोहम्मद असलम बाबा, भतीजे अलावदीन, ड्राइवर जावेद और मोहम्मद इरफान को नामजद किया गया है। घटना को लेकर हत्या समेत 6 अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

PM मोदी- सीएम योगी ने मुआवजे का किया ऐलान

इससे पहले पीएम मोदी ने इस घटना पर दुख जताया था। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता देने का ऐलान किया था।

वहीं, सीएम योगी ने भी हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए ही मृतकों के परिजनों 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की थी।

Advertisement

कैसे हुआ हादसा? 

हादसा दोपहर करीब दो बजे के आसपास हुआ। फाफामऊ थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव में अमोनिया गैस से भरे टैंक के फटने से कोल्ड स्टोरेज की छत गिर गई। इसके बाद स्टोरेज से अमोनिया गैस का भी रिसाव शुरू हो गया, जिससे आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मचने लगी। घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया। हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 14 लोग घायल हुए। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है।

मृतकों की पहचान ज्योविश कुमार (22) निवासी सहरसा (बिहार), जगदीश कुमार (42) निवासी चंदापुर, फाफामऊ, मनोज उर्फ बिल्लर चौधरी (36) निवासी सहरसा (बिहार) और मसिन्दर कुमार (19) निवासी सहरसा (बिहार) के रूप में हुई है।

Advertisement

वहीं, हादसे के 18 घंटे बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर NDRF, SDRF और फायर ब्रिगेड की टीमें मौजूद हैं और बचाव राहत कार्य में जुटी हुई है। लगातार कोल्ड स्टोरेज के मलबे को हटाया जा रहा है। यह कोल्ड स्टोरेज सपा नेता व पूर्व विधायक अंसार अहमद 'पहलवान' का है।

यह भी पढ़ें: फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला करने के आरोपी की पुलिस रिमांड खत्म, कोर्ट ने भेजा जेल
 

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड