UP के मथुरा में गौरक्षक 'फरसा वाले बाबा' की मौत पर बवाल, तस्करों पर ट्रक से कुचलने का आरोप, हाईवे पर समर्थकों ने किया पथराव; भारी पुलिस तैनात
UP News: 'फारसी वाले बाबा' को क्षेत्र में गौतस्करों की सक्रियता की सूचना मिली थी। इसके बाद वह अपनी टीम के साथ तस्करों का पीछा कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान तस्करों ने उनकी गाड़ी को कुचल दिया।
- भारत
- 2 min read
Mathura news: उत्तर प्रदेश के मथुरा में गौरक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ 'फरसा वाले बाबा' की मौत से बवाल मच गया है। आरोप है कि गौतस्करों ने ट्रक से कुचलकर उनकी हत्या कर दी गई। इस बीच घटना के बाद तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। आक्रोशित भीड़ ने आगरा-दिल्ली हाईवे को जाम कर दिया। हाईवे पर पथराव भी किया गया। पथराव में SDM और पुलिस की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई है। हालांकि पुलिस इसे हत्या नहीं बल्कि हादसा बता रही है।
तस्करों का पीछा करने गए थे बाबा
घटना कोसीकलां थाना क्षेत्र के नवीपुर गांव की है। जानकारी के अनुसार, 'फरसा वाले बाबा' को क्षेत्र में गौतस्करों की सक्रियता की सूचना मिली थी। इसके बाद वह अपनी टीम के साथ तस्करों का पीछा कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान तस्करों ने उनकी गाड़ी को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
समर्थकों ने जाम किया हाईवे, पथराव भी हुआ
घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश बढ़ने लगा। घटना से नाराज गौरक्षकों ने छाता कट के पास आगरा-दिल्ली हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। वहीं, पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। मौके पर भारी पुलिसबल को तैनात है।
इस दौरान गौरक्षकों ने एक संदिग्ध तस्कर को भी पकड़ने का दावा किया है, जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Advertisement
CM योगी ने लिया घटना का संज्ञान
मथुरा की घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने अफसरों को कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि आरोपियों को किसी हाल में नहीं बख्शा नहीं जाएगा। इस बीच, ADG कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने मथुरा की घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ले ली है। वे मुख्यमंत्री को रिपोर्ट करने के बाद मथुरा रवाना हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 'खुलकर कहिए युद्ध गलत है, आप न्यूट्रल होते तो...', मिडिल ईस्ट तनाव को लेकर सरकार पर बरसे ओवैसी