बरेली में मांझा बनाने की फैक्टरी में विस्फोट, तीन लोगों की मौत

बरेली जिले में किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज खड्ड इलाके में शुक्रवार को पतंग की डोर (मांझा) बनाने वाली एक फैक्टरी में हुए विस्फोट में फैक्टरी मालिक समेत तीन लोगों की मौत हो गयी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 barelee mein maanjha banaane kee phaiktaree mein visphot, teen logon kee maut 62 / 5,000 Explosion in a Manjha making factory in Bareilly
बरेली में मांझा बनाने की फैक्टरी में विस्फोट | Image: ANI (Representative)

बरेली जिले में किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज खड्ड इलाके में शुक्रवार को पतंग की डोर (मांझा) बनाने वाली एक फैक्टरी में हुए विस्फोट में फैक्टरी मालिक समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज खड्ड इलाके में शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 10 बजे पतंग की डोर बनाने वाली एक फैक्टरी में विस्फोट हो गया।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में फैक्टरी मालिक अतीक रजा खान (45) और मजदूर फैजान (25) की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सरताज की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मांझा फैक्ट्री में जोरदार धमाका

उन्होंने बताया कि फैक्टरी में पतंग की डोर के लिए गंधक, पोटाश और कांच मिलाकर रसायन बनाया जा रहा था तभी विस्फोट हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य शुरू किया गया। फैक्टरी घनी आबादी वाले इलाके में चल रही थी।

यह भी पढ़ें: BREAKING: प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी पंडाल में आग

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड