UP: नींद की गोली दी, प्रेमी संग मिल सिलबट्टे से कुचला सिर...अफेयर जारी रखने के लिए नाबालिग बेटी ने कर दी पापा की हत्या, बक्से में छिपाई लाश

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसमें प्रेम संबंध का विरोध करने पर एक बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की हत्या की साजिश रच डाली।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

गौरव त्रिवेदी की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसमें प्रेम संबंध का विरोध करने पर एक बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की हत्या की साजिश रच डाली। आरोप है कि दोनों ने पहले पिता को नींद की गोलियां देकर बेहोश किया। इसके बाद उन पर चाकू और सिलबट्टे से हमला कर उनकी जान ले ली। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई। जब शव फ्रिज में नहीं समाया, तो उसे कपड़ों में लपेटकर बक्से में बंद कर दिया गया।

घर से बदबू आने पर पड़ोसियों को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतक की नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह मामला इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी का है। पुलिस को सूचना मिली की एक कमरे से बदबू आ रही है।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां एक वृद्ध श्याम सुंदर कठेरिया का शव कंबल में लपेटा मिला संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। इससे पहले मृतक की बड़ी बेटी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से उसके पिता और बहन से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसके बाद जब वह अपने ससुर के साथ कमरे पर पहुंची, तो उसके पिता का शव मिला और नाबालिग बहन गायब थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में एसओजी, सर्विलांस और सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की।

Advertisement

बेटी के प्रेम संबंध का विरोध करते थे पिता

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि श्याम सुंदर अपनी बेटी के प्रेम संबंध से नाराज थे। उनकी बेटी पूजा का अभिलाष सिंह नाम के युवक से संपर्क था। परिवार के सदस्यों के मुताबिक, पूजा के इस संबंध को लेकर पहले भी सवाल उठे थे। पुलिस ने इसी पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Advertisement

हत्या के बाद शव छिपाने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, श्याम सुंदर की हत्या के बाद शव को बक्से में छिपा दिया गया और कमरे में ताला लगा दिया गया। कई दिनों तक कमरा बंद रहने के बाद दुर्गंध फैलने लगी, जिससे पड़ोसियों को शक हुआ। उनकी सूचना पर पुलिस पहुंची और शव बरामद किया।

बड़ी बेटी ने जताया था संदेह

श्याम सुंदर की बड़ी बेटी काजल औरैया जिले के भीखनपुर में रहती हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पिता से आखिरी बार करीब पांच दिन पहले बात हुई थी। बाद में फोन करने पर मोबाइल बंद मिला। पिता के घर में ताला लगा होने और उनसे संपर्क नहीं होने पर परिवार को चिंता हुई। शव मिलने के बाद परिवार ने पुलिस को जानकारी दी। साथ रहने वाली बेटी पूजा के लापता होने और उसके प्रेम संबंध की जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसकी भूमिका की जांच शुरू की।

बेटी और प्रेमी गिरफ्तार, जांच जारी

पुलिस ने पूजा और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ के आधार पर वारदात से जुड़े घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। शव मिलने के शुरुआती चरण में पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए महत्वपूर्ण बताया था।

पांच महीने पहले रिचार्ज के दौरान हुई थी मुलाकात

एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, नाबालिग लड़की और अभिलाष सिंह एक-दूसरे से प्रेम करते थे। पुलिस की जांच में सामने आया कि दोनों की मुलाकात करीब पांच महीने पहले फोन नंबर रिचार्ज कराने के दौरान हुई थी। पुलिस का आरोप है कि बाद में बेटी ने ही अपने पिता को रास्ते से हटाने की योजना बनाने के लिए प्रेमी से कहा था। पुलिस ने दोनों को ग्राम सराय ऐसर के पास चकरोड से गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) और 238 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस पूरे मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

जिस घर में पिता-बेटी रहते थे, वहीं मिला शव

श्याम सुंदर होटल में नौकरी करके अपना जीवन गुजार रहे थे और अपनी बेटी के साथ रहते थे। लेकिन घर के भीतर हुई इस वारदात ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। जिस कमरे में वह रहते थे, उसी में उनका शव बक्से के भीतर मिला।

इसे भी पढ़ें- 'मौत का गुटखा'! बालकनी में थूकने पहुंचा 60 साल का बुजुर्ग; 11 हजार वोल्ट की लाइन से लगा करंट; छज्जे से झूलती मिली लाश
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड