UP: सर्राफा कारोबारी लूट कांड का आरोपी वीरेंद्र एनकाउंटर में ढेर, सीने में लगी पुलिस की गोली, दर्ज थे 53 मुकदमें; पत्‍नी में लूटकांड में जा चुकी है जेल

यूपी के एटा कोतवाली के पिलुआ क्षेत्र में सुन्ना नहर के पास मंगलवार शाम छह बजे पुलिस मुठभेड़ में अलीगंज में हुई सर्राफा कारोबारी से लूट का आरोपित वीरेंद्र निवासी हरचंदपुर थाना कोतवाली नगर मैनपुरी पुलिस की गोली से ढेर हो गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
etah police encounter 1 lakh reward criminal death one policeman injured
UP: सर्राफा कारोबारी लूट कांड का आरोपी वीरेंद्र एनकाउंटर में ढेर, सीने में लगी पुलिस की गोली, दर्ज थे 53 मुकदमें; पत्‍नी में लूटकांड में जा चुकी है जेल | Image: X

यूपी के एटा कोतवाली के पिलुआ क्षेत्र में सुन्ना नहर के पास मंगलवार शाम छह बजे पुलिस मुठभेड़ में अलीगंज में हुई सर्राफा कारोबारी से लूट का आरोपित वीरेंद्र निवासी हरचंदपुर थाना कोतवाली नगर मैनपुरी पुलिस की गोली से ढेर हो गया। गोली बदमाश के सीने में लगी है। उसे मेडिकल कालेज लाया गया है, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बदमाश के विरुद्ध विभिन्न जिलों में 53 मुकदमे दर्ज हैं।

मुठभेड़ के दौरान पिलुआ थाने का सिपाही सत्यपाल भी फायरिंग में घायल हुआ है। उसे भी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। अलीगंज में लूट की वारदात 22 अक्टूबर को हुई थी। इस घटना में बदमाश 56 लाख रुपये मूल्य के सोने चांदी के जेवर लूट ले गए थे। बदमाश पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। बदमाशों ने उन्नाव जिले से चोरी हुई बाइक से लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

भाई और पत्नी भी हैं नामी बदमाश

मृतक बदमाश के भाई पर भी 25 मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश की पत्नी पूर्व में लूटकांड में जेल जा चुकी है। इस बदमाश ने मैनपुरी में सरेआम गोली मारकर महिला की हत्या भी की थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा इलामारन ने बताया कि पुलिस से हुई मुठभेड़ में बदमाश की मौत हुई है। इस बदमाश पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

Advertisement

अलीगंज में हुई लूट की वारदात के बाद से ही बदमाश की तलाश की जा रही थी। बदमाश की पहचान करने के लिए पुलिस ने एक हजार सीसी टीवी कैमरे खंगाले तब बदमाश की पहचान हुई। पुलिस लगातार सर्विलांस के जरिए बदमाश का पीछा कर रही थी।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- UP: नींद की गोली दी, प्रेमी संग मिल सिलबट्टे से कुचला सिर...अफेयर जारी रखने के लिए नाबालिग बेटी ने कर दी पापा की हत्या, बक्से में छिपाई लाश

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड