अपडेटेड 1 January 2025 at 14:01 IST
नववर्ष में समृद्धि, विकास के प्रयासों में तेजी आएगी: योगी आदित्यनाथ
यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरोसा जताया कि इस राज्य को समृद्धि और विकास के रास्ते ले जाने के डबल इंजन सरकार के प्रयासों में 2025 में और तेजी आएगी।
- भारत
- 1 min read

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को भरोसा जताया कि इस राज्य को समृद्धि और विकास के रास्ते ले जाने के डबल इंजन सरकार के प्रयासों में 2025 में और तेजी आएगी।
योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि प्रदेश में जारी विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की वजह से इस प्रदेश के लोगों का जीवन स्तर निरंतर सुधर रहा है।
उन्होंने कहा, ‘‘ गरीब, किसान, युवा और महिलाओं समेत समाज का हर तबका इस डबल इंजन सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहा है। नए भारत का नया उत्तर प्रदेश विरासत और विकास को आगे बढ़ाने में सार्थक भूमिका निभा रहा है।’’
योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘हमें पूरा विश्वास है कि प्रदेश को समृद्धि और विकास के पथ पर आगे ले जाने की डबल इंजन सरकार के प्रयासों में 2025 में और गति आएगी।’’
Advertisement
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 1 January 2025 at 14:01 IST