'सुख-समृद्धि और खुशियां...', राष्ट्रपति से लेकर PM मोदी तक, इन नेताओं ने दी नए साल की शुभकामनाएं; किसने क्या कहा?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने देशवासियों को नए साल की शुभकामन

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi & President Draupadi Murmu
PM Modi & President Draupadi Murmu | Image: ANI/PTI

PM Modi Wishes New Year 2025: आज भारत के साथ-साथ दुनियाभर में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। इस मौके पर हर कोई नए साल की शुभकामनाएं दे रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से भारत और विश्व के लिए अधिक समावेशी, बेहतर और उज्जवल भविष्य के निर्माण के वास्ते मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराने पर जोर दिया। राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा, 'सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। साल 2025 सभी के लिए खुशियां, सद्भाव और समृद्धि लेकर आए। इस अवसर पर, आइए हम भारत और विश्व के लिए एक उज्जवल, अधिक समावेशी और बेहतर भविष्य बनाने के उद्देश्य से मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराएं।'

पीएम मोदी ने बधाई संदेश में क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि नया साल सभी के जीवन में सुख और समृद्धि लाए। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, '2025 की ढेर सारी शुभकामनाएं। यह वर्ष सभी के लिए नए अवसर, सफलता और अंतहीन आनंद लेकर आए। सभी को बेहतर स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिले।'

राहुल गांधी ने दी नए साल की शुभकामनाएं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नए साल के मौके पर अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा, 'आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आशा करता हूं यह वर्ष आपके जीवन में नव उमंग, नव उल्लास और खुशियां लेकर आए।'

Advertisement

सीएम योगी ने दी नए साल की बधाई

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'डबल इंजन सरकार उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में संचालित विकास एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश की जनता का जीवन स्तर निरंतर बेहतर हो रहा है। डबल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ गरीब, किसान, नौजवान, महिला सहित समाज के हर वर्ग को प्राप्त हो रहा है। 'नए भारत का नया उत्तर प्रदेश' विरासत और विकास को आगे बढ़ाने में अपनी सार्थक भूमिका का निर्वहन कर रहा है। पूर्ण विश्वास है कि ईसवी सन् -2025 में राज्य को समृद्धि एवं विकास के मार्ग पर ले जाने के डबल इंजन सरकार के प्रयासों को और अधिक गति मिलेगी।'

राजनाथ सिंह ने की ये मंगलकामना

वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट में कहा, 'आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ। यह साल आप सभी के लिए सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, यही मेरी मंगलकामना है।'

Advertisement

अखिलेश यादव बोले- नया साल सबको खुशहाल बनाए और…

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा, ‘नया साल आए, सबको ख़ुशहाल बनाए और सबके जीवन में सुख-समृद्धि, संतोष, स्वास्थ्य और सौहार्द लाए!’

बता दें कि नए साल का आगाज धूमधाम के साथ हो गया है। आमजन से लेकर राजनेता-अभिनेता तक, हर कोई 2025 को खुशनुमा बनाने की कामना कर रहा है। 

यह भी पढ़ें: LIVE UPDATES/ Happy New Year 2025: नए साल के जश्न में डूबा देश, PM मोदी-CM योगी समेत इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड