LIVE BLOG

LIVE UPDATES/ Happy New Year 2025: नए साल के जश्न में डूबा देश, PM मोदी-CM योगी समेत इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Happy New Year 2025: आज दुनियाभर के लोग नए साल के जश्न में डूबा हुआ है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी, सीएम योगी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी है। हर अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें और पेज को रिफ्रेश करते रहें...

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi
PM Modi | Image: X- @BJP4India

Happy New Year 2025: आज दुनियाभर के लोग नए साल के जश्न में डूबा हुआ है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी, सीएम योगी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी है। हर अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें और पेज को रिफ्रेश करते रहें...


अरविंद केजरीवाल ने सालासर बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी ने सालासर बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की।


पीएम मोदी से मिले दिलजीत दोसांझ मुलाकात

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ अपने 'दिल लुमिनाटी टूर' को लेकर चर्चा में हैं। उनके दिल लुमिनाटी इंडिया टूर का आगाज 26 अक्टूबर को नई दिल्ली से हुआ था। जिसके बाद मुंबई, जयपुर, चंडीगढ़, इंदौर, बेंगलुरु और गुवाहाटी जैसे शहरों में उन्होंने कई कॉन्सर्ट किए। अब नए साल के पहले ही दिन उन्होंने उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर फिर से महफील लूट ली है।
पीएम मोदी और सिंगर दिलजीत दोसांझ ने इस मुलाकात का वीडियो अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में दिलजीत दोसांझ स्लो मोशन में एंट्री लेते हुए और पीएम मोदी के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ लिखा- एक बहुत ही यादगार बातचीत!


Advertisement

AAP पर मनोज तिवारी का बड़ा हमला

Delhi Election: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) का दिल्ली की सीएम आतिशी (CM Atishi) और आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सीएम आतिशी की कोई सुन नहीं रहा है। आतिशी कठपुतली हैं, अरविंद केजरीवाल ने रिमोट के रूप में उनका प्रयोग किया है।


यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने जा रहे हैं- पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर कहा, "हम राज्य के नागरिकों को समान अधिकार देने के लिए यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने जा रहे हैं, यह कानून न केवल समानता को बढ़ावा देगा बल्कि देवभूमि के मूल स्वरूप को बनाए रखने में भी मददगार साबित होगा।"


Advertisement

मध्य प्रदेश सरकार व्यवस्थाओं को ऑनलाइन करना चाहती है- CM मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "मध्य प्रदेश सरकार लगातार अपनी सारी व्यवस्थाओं को ऑनलाइन करना चाहती है...हमने अपनी सरकार के सभी कार्यों की योजनाओं को लेकर सभी विभागों का तालमेल कराने के लिए डिजिटलाइजेशन का अभियान चलाया हुआ है...मैं मानता हूं कि यह सुशासन की दिशा में एक ठोस कदम है। 


महाकुंभ मेला 2025 की तैयारियां जोरों पर

उत्तर प्रदेश: महाकुंभ मेला 2025 की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।  प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक महाकुंभ मेला 2025 का आयोजन होगा।


बिहार से बेरोजगारी और पलायन खत्म कर देंगे- तेजस्वी यादव

बिहार: RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "... नए साल में हमने संकल्प लिया है कि इस बार बिहार से बेरोजगारी और पलायन खत्म कर देंगे। हम नए साल में नई सरकार बनाएंगे। हम ऐसी सरकार बनाएंगे जहां पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई होगी... जहां अफसरशाही को खत्म किया जाएगा... यदि सभी लोगों का आशीर्वाद हमारे साथ होगा तो हम इस संकल्प में जरूर कामयाब होंगे... इस नए साल में हमें बिहार को आगे बढ़ाना है।


गुजरात: त्योहारों के मद्देनजर भूपेंद्र पटेल ने की बैठक

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य में आगामी त्योहारों के मद्देनजर प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की।


फसल बीमा को 2025-2026 तक जारी रखने की मंजूरी

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "...आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पीएम फसल बीमा योजना और मौसम आधारित फसल बीमा को 2025-2026 तक जारी रखने की मंजूरी दी है जिसमें कुल बजट 69,515,071 लाख रुपए होगा। फसल की बुआई से लेकर फसल कटाई तक जोखिम कवरेज होगा... पिछले साल किसानों के 8 करोड़ से ज्यादा आवेदन आए और 4 करोड़ से ज्यादा किसानों को फायदा हुआ... किसानों को क्लेम के तौर पर 1,70,000 करोड़ रुपये मिले।  


2025 की पहली कैबिनेट बैठक

केंद्रीय मंत्रिमंडल बैठक पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, " 2025 की पहली कैबिनेट बैठक प्रधानमंत्री ने किसानों को समर्पित की। इस बैठक में किसानों संबंधित बहुत चर्चा हुई। आज किसानों के कल्याण से संबंधित फैसले लिए गए। आज सबसे बड़ा फैसला प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 69,515 करोड़ रुपए आवंटन किए गए हैं। इसके साथ ही नवाचार और प्रौद्योगिकी के लिए 800 करोड़ का फंड बनाया गया है। 


पटना में BPSC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी

बिहार में BPSC अभ्यर्थियों का नए साल 2025 के पहले दिन ठंड के बीच विरोध प्रदर्शन जारी है। अभ्यर्थी 70वीं BPSC प्रीलिम्स की फिर से परीक्षा कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।


CM फडणवीस ने पेनगुंडा पुलिस सहायता केंद्र का किया दौरा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पेनगुंडा पुलिस सहायता केंद्र का दौरा किया। सीएम ने कहा, "यह बहुत महत्वपूर्ण पुलिस स्टेशन है क्योंकि इस इलाके में माओवादियों का प्रभाव था और उसको खत्म करते हुए और नक्सलियों ने जो अपना स्मारक तैयार किया था, उसको समाप्त करते हुए हमारी पुलिस ने यहां अपना आउटपोस्ट तैयार किया है और एक नया रास्ता भी खोल दिया है। आने वाले दिनों में इसको पूरी तरह से रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। 


डॉ. मनमोहन सिंह स्मारक विवाद पर क्या बोले बृज भूषण?

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह स्मारक विवाद पर भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह ने कहा, " यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और जब सरकार ने इसे मंजूरी दे दी या फिर प्रधानमंत्री का वजन ही अपने आप में एक मंजूरी है। गृह मंत्री ने भी मंजूरी दी है। उसके बाद इन लोगों को राजनीति नहीं करनी चाहिए। और मैं लगातार देख रहा हूं कि राहुल गांधी या कांग्रेस ऐसे मुद्दे उठा रही है जिनसे जनता को कोई सरोकार नहीं है। उन्हें जनता से जुड़े मुद्दे उठाने चाहिए...क्या आपको याद नहीं कि आपने नरसिम्हा राव जी का कितना अपमान किया था? आप चाहते थे कि आपके परिवार के अलावा दिल्ली में किसी की समाधि न बने। ये बचकानी हरकते बंद करें... विपक्ष और राहुल गांधी  का राजनीति में सक्रिय रहना बहुत जरूरी है,वे  ऐसे मुद्दे उठाएं जिससे लोगों को फायदा हो।"


युवा शक्ति का केंद्र हैं- नववर्ष की बधाई देते हुए बोले त्रिपुरा CM

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, "...मैं त्रिपुरा और देश के सभी लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देता हूं... हम राज्य के विकास के लिए काम करते रहेंगे। मैं युवाओं से कहना चाहूंगा कि युवा शक्ति का केंद्र हैं... हमारी सभी योजनाओं का लाभ उठाएं और आत्मनिर्भर बनें, हमारे पास महिलाओं के लिए भी कई योजनाएं हैं... हम महिला सशक्तीकरण और विकास के लिए काम कर रहे हैं... हमारा प्रयास 'एक त्रिपुरा-श्रेष्ठ त्रिपुरा' बनाना है।"


CM सोरेन ने राज्यपाल से की मुलाकात

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नव वर्ष के अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की।


'केजरीवाल को 11 साल तक पुजारियों और ग्रंथियों की याद नहीं आई'

भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा, "तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति में अंधे होकर आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को 11 साल तक पुजारियों और ग्रंथियों की याद नहीं आई... अब जब जनता ने उन्हें बाहर करने की तैयारी की है तो उन्हें सनातनियों और गुरुद्वारों की याद आ रही है। जनता पूछ रही है कि 11 साल तक अरविंद केजरीवाल कहां थे?"


झंडेवाला देवी मंदिर में दर्शन के बाद क्या बोलीं बांसुरी?

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं...आज मैं मां के दर्शन करने आई हूं, मैंने कामना की है कि दिल्ली में ऐसी सरकार आए जो दिल्ली को प्रगति के पथ पर अग्रसर रखे, मैं भाजपा की डबल इंजन सरकार के लिए प्रार्थना करके जा रही हूं।"


ये माफ़ी बहुत पहले आ जानी चाहिए थी- मणिपुर CM के बयान पर मनोज झा

RJD सांसद मनोज झा ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के आज के बयान पर कहा, "ये माफ़ी बहुत पहले आ जानी चाहिए थी। पश्चाताप एक बहुत अच्छी प्रवृत्ति है लेकिन आपने इसे नकार के मोड में रखा, आज लगभग 19-20 महीने बाद आप सिर्फ़ माफ़ी मांग रहे हैं और आपकी माफ़ी से टूटे हुए रिश्तों को क्या फ़ायदा होगा? सामान्यता, शांति की बहाली, ये आज की अहम ज़रूरत है... सामान्यता, शांति की बहाली के लिए न्याय बहुत ज़रूरी चीज़ है... वहां की सरकार और केंद्र सरकार इसमें विफल रही है।"


पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना पर क्या बोले कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित?

नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना पर कहा, "...दिल्ली विश्वविद्यालय के 12 कॉलेज हैं जो दिल्ली सरकार द्वारा चलाए जाते हैं, उनके प्रोफेसरों को वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने आधे से भी कम बजट मंजूर किया है, लाइब्रेरी को पैसा नहीं मिल रहा है। आप(आम आदमी पार्टी) प्रोफेसरों और शिक्षकों को पैसे नहीं दे पा रहे हैं जो राज्य का निर्माण करते हैं, बच्चों का भविष्य बनाते हैं, और नई योजना ला रहे हैं। आप नई योजना ला सकते हैं, लेकिन हम कैसे भरोसा करें कि यह पैसा कहां से आएगा?"


सुपरस्टार रजनीकांत ने नए साल पर फैंस को दिया सरप्राइज

अभिनेता रजनीकांत ने नव वर्ष 2025 के अवसर पर अपने घर के बाहर एकत्रित हुए प्रशंसकों का अभिवादन किया।


नए साल के बधाई संदेश में क्या बोले अखिलेश?

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा, 'नया साल आए, सबको ख़ुशहाल बनाए और सबके जीवन में सुख-समृद्धि, संतोष, स्वास्थ्य और सौहार्द लाए!'


केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दी नए साल की शुभकामनाएं

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, “नव वर्ष 2025 के पावन अवसर पर मैं देश के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मेरा दृढ़ विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारा देश अगले 25 वर्षों में सबसे शक्तिशाली विकसित राष्ट्रों में से एक बनने जा रहा है। इसीलिए प्रधानमंत्री ने 'सबका साथ-सबका विकास' के मंत्र के साथ काम किया है। उनकी सुधारात्मक नीति और दूरदर्शिता के कारण अगले 10 वर्षों में यह देश दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा...”


बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु-उज्जैन कलेक्टर

उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने कहा, "आज वर्ष 2025 के पहले दिन भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं... विभिन्न स्थानों पर पार्किंग, पीने के पानी और शौचालय की व्यवस्था की गई है। पर्याप्त सुरक्षाबल तैनात है ताकि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो।"


लालू यादव ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं

RJD प्रमुख लालू यादव ने कहा, "सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं, सभी सुखी रहें, समृद्ध रहें, सबका मंगल हो, भेदभाव मिटाकर काम करें।"


सीएम भजनलाल शर्मा ने पत्नी संग मंदिर में की पूजा-अर्चना

साल 2025 के पहले दिन राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उनकी पत्नी ने डीग स्थित मुकुट मुखारविंद मंदिर में पूजा-अर्चना की।


नव वर्ष पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नव वर्ष 2025 के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, "यह वर्ष सभी के लिए नए अवसर, सफलता और अनंत खुशियां लेकर आए। सभी को उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिले।"


राहुल गांधी ने दी नए साल की शुभकामनाएं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, 'आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आशा करता हूं यह वर्ष आपके जीवन में नव उमंग, नव उल्लास और खुशियां लेकर आए।'


सीएम योगी ने दी नए साल की शुभकामनाएं

नए साल के मौके पर सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा, 'डबल इंजन सरकार उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में संचालित विकास एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश की जनता का जीवन स्तर निरंतर बेहतर हो रहा है। डबल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ गरीब, किसान, नौजवान, महिला सहित समाज के हर वर्ग को प्राप्त हो रहा है। नए भारत का नया उत्तर प्रदेश' विरासत और विकास को आगे बढ़ाने में अपनी सार्थक भूमिका का निर्वहन कर रहा है। पूर्ण विश्वास है कि ईसवी सन् -2025 में राज्य को समृद्धि एवं विकास के मार्ग पर ले जाने के डबल इंजन सरकार के प्रयासों को और अधिक गति मिलेगी।'


नए साल के जश्न में डूबा देश

आज 1 जनवरी 2025... यानि कि नए साल का आगाज हो चुका है। इस मौके पर सुबह से ही बधाईयों का तांता लगा हुआ है। इसके अलावा नए साल का उत्साह देश के कई टूरिस्ट स्पॉट्स पर देखने को मिला। हिमाचल-उत्तराखंड में भारी संख्या में लोग स्नोफॉल के बीच नए साल का जश्न मनाने पहुंचे। दूसरी ओर मथुरा-वृंदावन जैसे अन्य धार्मिक स्थलों पर आस्था का हुजूम उमड़ पड़ा।

Published By:
 Priyanka Yadav

पब्लिश्ड