घर के बाहर तड़प रही थी 5 साल की मासूम... कुत्तों ने शरीर को कई जगह नोंचा, अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही बच्ची ने तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के गोंडा में 5 साल की मासूम को कुत्तों ने मार डाला। बताया जा रहा है कि बच्ची टॉयलेट के लिए घर से बाहर गई थी, जब 2 कुत्तों ने उसपर हमला कर दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Gonda
उत्तर प्रदेश के गोंडा में 5 साल की मासूम को कुत्तों ने मार डाला | Image: Republic

उत्तर प्रदेश के गोंडा में 5 साल की मासूम को कुत्तों ने मार डाला। बताया जा रहा है कि बच्ची टॉयलेट के लिए घर से बाहर गई थी, जब 2 कुत्तों ने उसपर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्ची की चीख-पुकार सुनकर जब परिजन और आसपास के लोग बाहर आए, तब उन्होंने कुत्तों को भगाया।

इस दौरान बच्ची दर्द से तड़प रही थी। कुत्तों ने उसके शरीर को कई जगह से नोंचकर घायल कर दिया था। आनन-फानन में परिजन उसे पास के अस्पताल में ले गए। हालांकि, रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषत कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

कल्याण नगर में रहने वाले विशुन लाल की दो बेटियों में 5 साल की मुस्कान उनकी बड़ी बेटी थी। वहीं, 4 साल की महक उससे छोटी है। विशुन लाल मुंबई में प्राइवेट जॉब करते हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मुस्कान यह कहकर निकली थी कि वो टॉयलेट जा रही है। इसी दौरान 2 कुत्ते उसपर कूद पड़े। उसको बुरी तरह नोंचकर घायल कर दिया।

Advertisement

जब तक परिजन बच्ची को बचाने के लिए दौड़े, तब तक कुत्तों ने उसके पूरे शरीर को बुरी तरह नोंच डाला। वो घर के बाहर तड़प रही थी और जमीन खून से लाल हो गई थी।

जिला अस्पताल रेफर

तत्काल सहायता के लिए परिजन बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना पहुंचे। वहां मौजूद डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक इलाज किया, लेकिन बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जब तक परिजन मासूम को लेकर अस्पताल पहुंचे, तब तक बच्ची ने दम तोड़ दिया था।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः नोएडा वासियों को PM मोदी की बड़ी सौगात, मेट्रो एक्सटेंशन को दी मंजूरी

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड