'जब अच्छी सरकार चुनी जाती है तो काम भी...', CM योगी ने सपा पर साधा निशाना, क्यों बोले- 2017 से पहले नहीं थी सुविधा

सीएम योगी ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब सरकार चुनकर अच्छी आती है तो काम भी अच्छा ही होता है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Yogi
CM Yogi | Image: X

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज, शनिवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री वितरण करने के कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि जब अच्छी सरकार चुनी जाती है तो काम भी अच्छा होता है।

इस दौरान सीएम योगी ने रक्षाबंधन के मौके पर सरकारी बसों में फ्री यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'बलिया से आपने दया शंकर सिंह को विधायक बनाया तो देखिए, तीन दिन उन्होंने परिवहन विभाग की बसों में रक्षा बंधन के उपलक्ष्य पर हर बहन को मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध करवाई। कल यानी पहले दिन 60 लाख बहनों ने अपने सहयात्री के साथ यात्रा की और अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने का काम किया।'

आज रात 12 बजे तक भी मुफ्त रहेगी यात्रा- CM

उन्होंने आगे कहा, 'आज भी मुफ्त बस यात्रा है। इसके बाद कल से 60 वर्ष से ऊपर की हर महिला और माता को परिवहन निगम की बस में मुफ्त यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। वह यूपी के अंदर कहीं भी मुफ्त यात्रा कर सकेंगी, इसके लिए न ही कोई टिकट लगेगी और न ही कोई पैसा देना होगा। पूरी यात्रा फ्री में की जा सकेगी। जब सरकार अच्छी आती है तो अच्छा काम होता है।'

2017 से पहले नहीं थी ये सुविधाएं- सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा, ‘पहली बार अगर शर्पदंश (सांप का काटना) से किसी व्यक्ति की दुर्भाग्य पूर्ण मौत हो जाती है तो उस परिवार को 4 लाख रुपये की सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। यह सुविधा 2017 से पहले नहीं थी। अगर किसी व्यक्ति की जंगली जानवर या पागल कुत्ते के काटने से दुर्भाग्य पूर्ण मौत हो जाती है तो तत्काल उस परिवार को 24 घंटे के अंदर सहायता दी जाती है। कोई किसान या बटाईदार के परिवार का सदस्य अगर आकाशीय बिजली गिरने से अकस्मात मृत्यु हो जाए, बाढ़ से प्रभावित हो यानी बाढ़ की चपेट में आकर किसी की मृत्यु हो जाए, तब भी उस परिवार को तत्काल 5 लाख रुपये की सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। अगर किसी गरीब का मकान या झोपड़ी बाढ़ की चपेट में आई तो वहां पर तत्काल परिवार को नया मकान बनाने के लिए जमीन का पट्टा देते हैं और उसे एक-एक आवास प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत करते हैं।’

Advertisement

'डबल इंजन की सरकार जनता के हितों के लिए…'

वह कहते हैं कि यह सबकुछ इसलिए होता है क्योंकि आपके द्वारा चुनी गई डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर गरीब के लिए, हर किसान के लिए, हर नौजवान के लिए, हर माता और बहन के लिए, हर अन्नदाता किसान के लिए लगातार संवेदनशीलता और पूरी ईमानदारी के साथ उनके हितों के लिए काम कर रही है।

यह भी पढ़ें: 'PDA चुनाव को लेकर काफी गंभीर इसलिए विरोधियों के पेट में दर्द...', AIMIM नेता अब्दुल मन्नान के सपा में शामिल होने के बाद बोले अखिलेश यादव

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड