'PDA चुनाव को लेकर काफी गंभीर इसलिए विरोधियों के पेट में दर्द...', AIMIM नेता अब्दुल मन्नान के सपा में शामिल होने के बाद बोले अखिलेश यादव

चुनावी माहौल के बीच AIMIM नेता डॉ. अब्दुल मन्नान समेत अन्य ने अखिलेश यादव की मौजदूगी में समजावादी पार्टी का दामन थामा। इसके बाद अखिलेश यादव ने कहा कि आगामी चुनाव को लेकर पीडीए काफी गंभीर है, इसलिए विरोधी घबराए हुए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav | Image: yt/grab

Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारी में लगी हुई है। आज, 29 अगस्त को बलरामपुर से AIMIM के के फायरब्रांड और प्रमुख प्रदेश प्रवक्ताओं में से एक डॉ. अब्दुल मन्नान ने सपा का दामन थाम लिया है। उनके साथ पीलीभीत से पूर्व विधायक हेमराज वर्मा और बबीना से पूर्व विधायक रतन लाल अहिरवार भी सपा में शामिल हुए। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कुछ ही महीनों में चुनाव होने को है और लोग पीडीए को लेकर काफी गंभीर हैं, इसलिए विरोधी घबराए हुए हैं।

अखिलेश यादव ने नेताओं को पार्टी में शामिल कराने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए विरोधियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘जो लोग दकियानूसी, सामंतवादी, रूढ़िवादी और वर्चस्ववादी सोच रखते हैं, उन सभी को अब PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) से घबराहट है। उन्होंने यह भी कहा कि पीडीए के बढ़ते जनाधार से उनकी घबराहट और बढ़ जाती है।’

PDA से विरोधियों के पेट में दर्द- अखिलेश

सपा प्रमुख ने आगे कहा, 'अभी मुझसे मिले कुछ साथियों का कहना था कि आपका जो PDA का नारा है, उसमें अब प्रोटेस्ट भी आ रहा है, डेमोंस्ट्रेशन भी आ रहा है और एक्टिविस्ट भी इसमें शामिल हो रहे हैं। PDA यानी प्रोटेस्ट करने वाले लोग, डेमोंस्ट्रेशन करने वाले लोग और एक्टिविस्ट जो अपनी बात रखना चाहते हैं। केवल यही नहीं, एक साथी ने मुझसे कहा कि अगर आप धैर्य रखेंगे, हमारे अंदर अनुशासन होगा और आपके सकारात्मक एक्शन होंगे तो आपकी PDA की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता है। विरोधी लोगों को पीडीए और पीडीए के फुलफॉर्म से भी पेट में दर्द हो रहा है।'

'चुनाव को लेकर PDA जितना गंभीर कोई नहीं'

अखिलेश यादव यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे PD की परिभाषा बताते हुए इसे पेट में दर्द बताया। वे कहते हैं, 'चुनाव होने जा रहा है। इस चुनाव को लेकर पीडीए जितना गंभीर है उतना कोई और नहीं दिखाई दे रहा है। इसलिए मैं देख रहा हूं कि पीडीए की लड़ाई को दूसरी दिशा में खिंचनी की कोशिश की जा रही है।'

Advertisement

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना

उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी तब अस्पताल में इलाज के लिए किसी कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार बनने पर गरीबों का मुफ्त में इलाज किया जाएगा। गंभीर बीमारियों का इलाज भी मुफ्त ही होगा। साथ ही दवाइयां भी मुफ्त मिलेगी। 

यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, बंगाल के पूर्व CM के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR, क्या है पूरा मामला?
 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड