'जब रातभर जुआ खेलेंगे तो सुबह देर से ही जागेंगे, बड़े घर के बेटे हैं...', CM योगी का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जब हमारी सरकार युवाओं को नियुक्ति पत्र बांट रही होती है, तब उनके सोने का समय हो रहा होता है। वे बड़े घर के बेटे हैं। जब तक वे सोकर उठते हैं तब तक नियुक्ति पत्र बांट गए होते हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Yogi
सीएम योगी | Image: ANI

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज, 11 नवंबर को लखनऊ में राजस्व विभाग में चुने गए 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र बांटे। इस दौरान उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव का नाम लिए बिना कहा कि जब मैंने कहा था कि अगले 6 महीने (26 जनवरी तक) में हम एक लाख युवाओं को नौकरी देंगे, तब सैफई सिंडिकेट की सरगना की ओर से एक बयान आया कि कब देंगे। मैं कहा कि गिनती आती हो तो गिनना शुरू कर दो।

सीएम योगी ने तंज कसते हुए कहा कि जब हमारी सरकार युवाओं को नियुक्ति पत्र बांट रही होती है, तब उनके सोने का समय हो रहा होता है। वे बड़े घर के लोग हैं। सीएम ने आगे कहा कि दीपावली का समय है, ऐसे में दोस्तों और 'महाभारत' के सभी किरदारों जैसे रिश्तों के साथ बैठकर जुआ चल ही जाता है। जब रातभर जुआ खेलेंगे, तो सुबह देर से जागने की आदत पड़ ही जाती है। दोपहर 12, 2 और शाम 4 बजे तक सोकर उठने वालों को भला कैसे पता चलेगा कि राज्य में नियुक्ति पत्र बांटे जा चुके हैं।

शिवपाल यादव पर सीएम योगी का तंज

उन्होंने आगे कहा कि मैंने तब कहा था कि गिनना शुरू करें। अगर गिनती नहीं आती है तो ट्विटर के रूप में शिवपाल यादव को अपने साथ रख लो। उन्हें गिनती करने का पुराना अभ्यास है। अनुभवी नेता हैं, जीवन भर गिनते ही रहे हैं। मैंने कहा था कि गिनो, लेकिन गिनती उनके भाग्य में नहीं है। वे केवल सत्ता में रहने पर ही गिनती गिनते हैं।

कनिष्ठ सहायकों से पूछे सवाल

सीएम योगी ने नियुक्ति पत्र बांटने के बाद कनिष्ठ सहायकों से पूछा कि क्या उन्हें कहीं सिफारिश करने की जररूत पड़ी? क्या किसी से किसी ने भी लेनदेन पर बात की? या कोई फोन आया हो आप लोगों के पास? वेरिफिकेशन की कार्रवाई में कोई संकट आया हो? इस पर सभी ने 'ना' में जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आज के उत्तर प्रदेश की समृद्धि का आधार है।

Advertisement

‘राज्य में एक सिंडिकेट काम करता था’

इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी की प्रतिभा को जब सही मौके नहीं मिले, तो वह दूसरी जगहों पर चली गई। उत्तर प्रदेश के युवाओं ने देश और दुनिया के लिए कड़ी मेहनत की, लेकिन यूपी गरीब ही बना रहा, सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्हें अपने ही राज्य में ईमानदारी से नौकरी नहीं मिल सकी। भेदभाव बहुत ज्यादा था। राज्य के भीतर एक सिंडिकेट काम करता था, जिसका इन पूरी प्रक्रियाओं पर पूरा कंट्रोल था।

भर्ती प्रक्रिया में 'मुन्ना भाई' जैसे लोग घुसे थे- CM

मुख्यमंत्री ने निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रशासन और भर्ती प्रक्रिया में 'मुन्ना भाई' जैसे लोग घुस गए थे। परीक्षा कोई और देता था, जबकि नौकरी किसी और को मिल जाती थी। खुद प्रशासन ही इन गलत कामों को अंजाम दे रहा था! ऐसे में अगर कोई कोर्ट का रुख करता था, तो वहां से स्टे ऑर्डर आ जाता था। इस बीच, इन गलत कामों के लिए जिम्मेदार लोग अवैध कमाई करके उसे विदेशी बैंक खातों में जमा कर देते थे। उन्होंने कहा कि यूपी के युवाओं को हर तरफ से धोखा दिया जा रहा था। इसका बहुत बुरा नतीजा यह हुआ कि उत्तर प्रदेश पूरी तरह से बदहाली की स्थिति में चला गया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: केदारनाथ धाम के कपाट आज से बंद, जयकारों के साथ रवाना हुई बाबा की चल विग्रह उत्सव डोली; जानें अब कहां होंगे दर्शन

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड