अपडेटेड 10 June 2024 at 19:26 IST

लोकसभा चुनाव के बाद सख्त हुए CM Yogi, अधिकारियों को दिए आदेश; इन 13 विषयों पर फोकस का दिया निर्देश

लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त रुख देखने को मिल रहा है। CM ने आधिकारियों को 13 विषयों पर फोकस करने के निर्देश दिए हैं।

Follow : Google News Icon  
CM Yogi
CM Yogi | Image: R Bharat

CM Yogi Strict On Officers: लोकसभा चुनाव 2024 में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार एक्शन मोड में हैं। इसी बीच अब वह अधिकारियों पर भी सख्ती बरतते नजर आ रहे हैं। 9 जून 2024 रविवार को 3.0 सरकार ने शपथ ग्रहण की। इसके अगले ही दिन यानी 10 जून 2024 दिन सोमवार को सीएम योगी ने यूपी के कई बड़े अधिकारियों के साथ मीटिंग की और उन्हें सख्त आदेश देते हुए 13 विषयों पर फोकस करने के निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी और अधिकारियों की यह मीटिंग राजधानी लखनऊ स्थित एनेक्सी भवन में हुई। यह बैठक सरकार के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई। दरअसल, सीएम योगी लगभग 3 महीने चुनाव के बीच ब्लॉक, तहसील, गांव और जिलों में गए। जहां उन्हें जनता और कार्यकर्ताओं से मिलने का मौका मिला। साथ ही इस दौरान उन्हें तमाम तरह की शिकायतें और शिकायत पत्र भी प्राप्त हुए, जिस पर अब मुख्यमंत्री ने सख्त होते हुए अधिकारियों से इन पर फोकस करने का निर्देश दिया है।

CM Yogi ने इन विषयों पर अधिकारियों को फोकस करने का दिया निर्देश

  • किसानों द्वारा धन रोपण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है अतः सभी कृषि फीडरो को समय से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
  • सचिवालय एवं सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में ई- ऑफिस का संचालन दो माह में पूरी तरह से किया जाए।
  • वर्तमान में वित्तीय वर्ष के पहले त्रैमासिक में केवल एक माह शेष है। अतः यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी वित्तीय स्वीकृतियां इस वर्ष के अंत तक जारी हो जाएं तथा जून के अंत तक 25 प्रतिशत व्यय सुनिश्चित कर लिया जाए।
  • माह जुलाई में विधानसभा सत्र आहूत किया जाएगा। विधानसभा सत्र से पहले नियम 115, 151, 301 की सूचना सभी नए मा. सदस्यों को भेज दिया जाए। मा. विभागीय मंत्री के साथ विभाग के कार्यों की नियमित समीक्षा की जाए।
  • विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों का चयन जून माह में पूरा कर लिया जाए।
  • सभी रिक्तियों पर तत्काल भर्ती प्रारंभ की जाए, जो अधियाचन भर्ती बोर्ड को भेजे जाने हैं उसे अगले 15 दिनों में भेज दिया जाए।
  • CMIS पोर्टल पर 1 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं अपलोड की जाती है, परंतु अधिकांश विभागों द्वारा प्रगति समय से अद्यावधिक नहीं की जा रही है। उसे तत्काल अद्यावधिक किया जाए। प्रत्येक प्रोजेक्ट के प्रगति की फोटोग्राफ्स भी अपलोड किया जाए।
  • स्थानांतरण सत्र 10 जून 2024 से 30 जून 2024 तक रहेगा। इसी अवधि में सभी स्थानांतरण पूर्ण कर लिए जाए। स्थानांतरण मेरिट आधारित होगा।
  • IGRS हेल्पलाइन की समीक्षा भी प्रत्येक विभाग द्वारा समय-समय पर की जाए। उसका समय-समय पर गुणवत्तापूर्वक निस्तारण भी किया जाए।

    यह भी पढ़ें… मोदी 3.O का पहला फैसला, PM आवास के तहत बनेंगे 3 करोड़ नए घर
     

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 10 June 2024 at 19:20 IST