गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा कार्यक्रम में पहुंचे CM योगी, RSS के सरकार्यवाह बोले- हम पहले से हिंदू राष्‍ट्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत में यात्राओं की एक लम्बी श्रृंखला रही है। आदि शंकराचार्य ने भी शंकर दिग्विजय यात्रा के माध्यम से भारत को सांस्कृतिक रू

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Guru Gorakhnath Health Service Yatra
गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा | Image: ANI

सीएम योगी ने लखनऊ में “गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 5.0” के कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने समारोह के मुख्य अतिथि RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसवाले के साथ भगवान धनवंतरी, भारत माता, गुरु गोरखनाथ और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई विभूतियों को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए POCT GROUP के चेयरमैन सौरभ गर्ग भी सम्मानित हुए। POCT ग्रुप उत्तर प्रदेश की डायग्नोस्टिक्स सेक्टर और स्वास्थ्य के सेक्टर में अभूतपूर्व काम करती है जिससे आम जनमानस तक स्वास्थ्य की मुलभूत सुविधाएं मिल पाए।

क्या बोले RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले

इस मौके पर RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि हम हिंदू राष्ट्र नहीं बना रहे, वह तो पहले से है। हमारी कोशिश आचरण, स्वभाव, विचार, संस्कार से हिंदू बनाने की है। संघ के लोग आपदा के वक्त सबसे आगे रहते हैं। केवल पैसे कमाने वाले चिकित्सक न बनें. होसबाले ने कहा कि सुदूर क्षेत्रों में जाकर जिन चिकित्सकों सेवा कार्य किया है उनके प्रति समाज को कृतज्ञ रहना चाहिए।

समारोह में क्या बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत में यात्राओं की एक लम्बी श्रृंखला रही है। आदि शंकराचार्य ने भी शंकर दिग्विजय यात्रा के माध्यम से भारत को सांस्कृतिक रूप से जोड़ा था। ऐसी धार्मिक यात्राएं केवल आस्था नहीं, बल्कि समाज को एकसूत्र में बांधने का माध्यम होती हैं। गुरू गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा केवल स्वास्थ्य सेवा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और सामाजिक एकात्मता की यात्रा है। यह यात्रा हमें जगतगुरु शंकराचार्य की याद दिलाती है। जब यात्राओं के माध्यम से जनजागरण का कार्य हुआ करता था। 

आज यह कार्य भारत-नेपाल सीमा पर हो रहा है। यह यात्रा चलती रहनी चाहिए और सबका अभिनंदन होना चाहिए। मुख्यमंत्री लखनऊ के सिटी मांटेसरी स्कूल गोमतीनगर विस्तार ऑडिटोरियम में सोमवार को श्री गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 5.0 के कार्यकर्ता सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तर से दक्षिण, पूर्व से पश्चिम तक भारत आदिकाल से एक सांस्कृतिक इकाई रहा है और धार्मिक यात्राओं पर कोई प्रतिबंध नहीं लगा सका। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में भी ऐसी ही एकता को पुनः स्थापित करने का कार्य पांच साल पहले प्रारम्भ हुआ।

Advertisement


 इसे भी पढ़ें- सेना ने लिया पहलगाम का इंतकाम, बांदीपोरा एनकाउंटर में लश्‍कर का टॉप कमांडर अल्‍ताफ लल्‍ली मारा गया

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड