‘लोकमाता’ पूज्य देवी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत BJP की कार्यशाला में CM योगी ने की शिरकत, शामिल हुए ये दिग्गज

‘लोकमाता’ पूज्य देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 की जयंती को भारतीय जनता पार्टी बड़े ही भव्य और दिव्य तरीके से मनाएगी। 21 मई से 31 मई तक प्रदेश भर में अहिल्याबाई होल्कर स्मृति अभियान चलाया जाएगा। इसी क्रम में आज लखनऊ में ‘लोकमाता’ पूज्य देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत प्रदेश कार्यशाला का आयोजन किया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 BJP workshop under Lokmata Devi Ahilyabai Holkar Tricentenary Memorial Campaign
BJP workshop under Lokmata Devi Ahilyabai Holkar Tricentenary Memorial Campaign | Image: X- @myogiadityanath

‘लोकमाता’ पूज्य देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 की जयंती को भारतीय जनता पार्टी बड़े ही भव्य और दिव्य तरीके से मनाएगी। 21 मई से 31 मई तक प्रदेश भर में अहिल्याबाई होल्कर स्मृति अभियान चलाया जाएगा। इसी क्रम में आज लखनऊ में ‘लोकमाता’ पूज्य देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत प्रदेश कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उत्तर प्रदेश बीजेपी के उपाध्यक्ष पंकज सिंह सहित तमाम बीजेपी के कार्यकर्ता शामिल हुए।

अहिल्याबाई ने उद्घोषणा की थी कि धर्म का पथ ही न्याय का पथ है- सीएम योगी

‘लोकमाता’ पूज्य देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर जी ने सत्ता संभालने के बाद बहुत ही स्पष्ट उद्घोषणा की थी कि मेरा पथ धर्म का पथ है, धर्म का पथ ही न्याय का पथ है। न्याय का पथ हमें सर्वशक्तिमान और समर्थ बनाने में सहायक हो सकता है और उसी भाव के साथ उन्होंने उस कालखंड में सनातन धर्म की पुनर्स्थापना में अपना योगदान दिया था। उस विशाल और विराट व्यक्तित्व के प्रति भारत की सनातन धर्म की पवित्र परंपरा ने उन्हें 'पुण्यश्लोक' के रूप में सादर नमन करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की है।

Advertisement

बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश बीजेपी के उपाध्यक्ष पंकज सिंह भी लखनऊ में ‘लोकमाता’ पूज्य देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रदेश कार्यशाला में शामलि हुए।

Advertisement

अहिल्याबाई होल्कर भारतीय संस्कृति की एक अद्वितीय प्रतीक थीं- पंकज सिंह

पंकज सिंह ने कहा कि पूज्य देवी अहिल्याबाई होल्कर जी भारतीय संस्कृति की एक अद्वितीय प्रतीक थीं, जिन्होंने नारी नेतृत्व, जनकल्याण एवं धर्म-स्थापना के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया। उनका जीवन सेवा, संकल्प और सदाचार की अनुपम मिसाल है, जो आज भी समाज को प्रेरणा देता है।

इसे भी पढ़ें: J-K के शोपियां में 3 आतंकियों को ढेर करने के बाद सेना ने दिया ताजा अपडेट

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड