Prateek Yadav Death: अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर CM योगी का आया पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

Prateek Yadav Death News: सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के निधन पर सीएम योगी ने दुख जताया है। प्रतीक महज 38 साल के थे। आज सुबह उनका निधन हो गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Yogi first reaction on Prateek Yadav Death
CM Yogi first reaction on Prateek Yadav Death | Image: Social Media

Prateek Yadav Death news: बुधवार (13 मई) सुबह-सुबह समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश के सौतेले भाई प्रतीक यादव के निधन की चौंकाने वाली खबर आई। उनकी उम्र महज 38 साल थी। लखनऊ के सिविल अस्पताल ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी है। प्रतीक, BJP नेता अर्पणा यादव के पति थे। उनके निधन पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।

प्रतीक के निधन पर CM योगी का पोस्ट

CM योगी ने X पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, "उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री 'पद्म विभूषण', स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति श्री प्रतीक यादव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति!"

सपा ने जताया दुख

वहीं, समाजवादी पार्टी का भी प्रतीक यादव के निधन पर पहला रिएक्श आया। सपा के ऑफिशियल X अकाउंट से पोस्ट कर प्रतीक यादव के निधन पर दुख जताया दया। सपा ने लिखा, "प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!"

पोस्टमार्टम के बाद साफ होगी मौत की वजह 

प्रतीक की मौत की असल वजह अब तक सामने नहीं आई है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि प्रतीक की तबीयत पिछले कुछ समय से खराब चल रही थी। वहीं, जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। CMO की देखरेख में 3-4 डाक्टरों की टीम पोस्टमार्टम करेगी। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी होगी, जिसके बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

Advertisement

कौन थे प्रतीक यादव?

प्रतीक ने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी। वे राजनीति से दूर थे। उनका रियल एस्टेट और फिटनेस का बिजनेस था। प्रतीक लखनऊ में 'द फिटनेस प्लानेट' नाम से एक जिम के मालिक थे। वे 'जीव आश्रय' नाम की संस्था भी चलाते थे। संस्था की तरफ से स्ट्रीट डॉग्स का इलाज, देखभाल, भोजन और रेस्क्यू किया जाता है।

यह भी पढ़ें: NEET 2026: 'क्या गारंटी है दोबारा पेपर लीक नहीं होगा, जब तक भाजपा...', नीट पेपर लीक मामले पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड