NEET 2026: 'क्या गारंटी है दोबारा पेपर लीक नहीं होगा, जब तक भाजपा...', नीट पेपर लीक मामले पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने पर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने दोबारा परीक्षा कराने को लेकर कहा कि इसकी क्या गारंटी है कि पेपर फिर लीक नहीं होगा।
- भारत
- 2 min read

Akhilesh Yadav on NEET 2026 Paper Leak: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द कराए जाने को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने दोबारा एग्जाम कराए जाने की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गारंटी है कि पेपर फिर लीक नहीं होगा।
दरअसल, 3 मई को आयोजित हुई नीट यूजी 2026 परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के बीच रद्द कर दिया गया। NTA का कहना है कि परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। नई तारीखों का ऐलान 6 से 8 दिन के भीतर होगा।
दोबारा पेपर लीक न होने की गारंटी क्या- अखिलेश
NTA के इस ऐलान के बाद अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा कि क्या गारंटी कि दोबारा करवाने पर परीक्षा फिर लीक नहीं होगी? उन्होंने कहा कि पेपर लीक की खबर से लाखों बच्चों और उनके करोड़ों परिजनों के बीच भाजपा की भ्रष्टाचारी व्यवस्था के विरुद्ध बेहद आक्रोश और हताशा है। जब तक भ्रष्ट भाजपा सरकार रहेगी, ‘लीक’ की लीक पर ही परीक्षा प्रणाली चलती रहेगी।
भाजपा पर बरसे अखिलेश यादव
उन्होंने आगे कहा कि जब तक भाजपा सरकार रहेगी परीक्षा होती रहेगी लीक, भाजपा के जाने के बाद ही परीक्षा प्रणाली होगी ठीक। इसी के साथ उन्होंने भाजपा सरकार को नाकाम सरकार करार दिया।
Advertisement
युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़- सपा
वहीं सपा नेता रविदास मेहरोत्रा ने इस मुद्दे को लेकर कहा कि नीट की परीक्षा में 22 लाख छात्र बैठने वाले थे और नीट की परीक्षा का पेपर लीक हो गया। जिसके बाद सरकार ने परीक्षा रद्द कर दी। ये युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
'शिक्षा माफिया के हाथ युवाओं का भविष्य…'
उन्होंने कहा कि ऐसे लगता है कि भाजपा की सरकार ने शिक्षा माफिया के हाथों में युवाओं का भविष्य दे दिया है, जिससे लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। हर परीक्षा के पेपर इस सरकार में लीक हुई है। भारतीय जनता पार्टी के कई विधायक पेपर लीक करने का काम करते हैं, जो युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।