अपडेटेड 28 August 2024 at 22:23 IST

कोलकाता डॉक्टर रेपकांड पर CM योगी की प्रतिक्रिया-समाज को शर्मसार करने वाली घटना पर सरकार माफी मांगे

सीएम योगी ने कहा कि TMC सरकार का अधिनायकवादी, नारी विरोधी आचरण निःसंदेह लोकतंत्र को लज्जित, मानवता को अपमानित और सभ्य समाज को शर्मसार करने वाला है।

Follow : Google News Icon  
CM Yogi
CM Yogi | Image: PTI

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि कोई भी सभ्य समाज बेटियों और बहनों पर इस तरह के अत्याचार की अनुमति नहीं दे सकता।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बयान पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ममता सरकार पर तीखा प्रहार किया है। सीएम योगी ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई वीभत्स घटना के प्रति व्यक्त निराशा पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार की नारी सुरक्षा के प्रति घोर उदासीनता और अक्षम्य असंवेदनशीलता को प्रकट करती है।

ममता सरकार को देश की मातृशक्ति से माफी मांगनी चाहिए-सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि TMC सरकार का अधिनायकवादी, नारी विरोधी आचरण निःसंदेह लोकतंत्र को लज्जित, मानवता को अपमानित और सभ्य समाज को शर्मसार करने वाला है। देवी पूजा की संस्कृति को धारण करने वाली पावन धरा 'आमार शोनार बांग्ला' में मातृशक्ति की सुरक्षा में पूर्णतः असफल वहां की सरकार को समूची मातृशक्ति और देश से अविलंब माफी मांगनी चाहिए।

Advertisement

कोलकाता मामले पर राष्ट्रपति ने दुख जताया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "बस अब बहुत हो चुका। निराश और भयभीत। कोलकाता में जब छात्र, डॉक्टर और नागरिक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तब भी अपराधी अन्यत्र घूम रहे थे। कोई भी सभ्य समाज बेटियों और बहनों पर इस तरह के अत्याचार की अनुमति नहीं दे सकता। समाज को ईमानदार निष्पक्ष आत्मनिरीक्षण की आवश्यकता है, खुद से कुछ कठिन सवाल पूछने चाहिए।"

Advertisement

'निर्भया के बाद अनगिनत दुष्कर्म को समाज ने भुला दिया'

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि अक्सर एक निंदनीय मानसिकता महिलाओं को कमतर इंसान, कम शक्तिशाली, कम सक्षम और कम बुद्धिमान के रूप में देखती है। निर्भया के बाद से 12 सालों में अनगिनत बलात्कारों को समाज द्वारा भुला दिया गया है, यह सामूहिक भूलने की बीमारी घृणित है।

इसे भी पढ़ें: 'अगर बंगाल जला तो दिल्ली भी जलेगी', कोलकाता रेप-मर्डर मामले को लेकर CM ममता ने ये क्या कह दिया?

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 28 August 2024 at 22:23 IST