हाथ में स्टिक, मोबाइल का फ्रंट कैमरा ऑन और REEL पोस्‍ट...पीएम मोदी की तरह सीएम योगी का भी 'Gen Z' स्टाइल वाला VIDEO, आपने देखा इंस्‍टाग्राम रील?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को फर्रुखाबाद और मथुरा के दौरे पर थे। दौरे से पहले मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर सेल्फी वीडियो संदेश जारी कर दोनों जनपदों के कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
cm yogi made instagram reel gen z style before his mathura and farrukhabad visit special message to youth
हाथ में स्टिक, मोबाइल का फ्रंट कैमरा ऑन और REEL पोस्‍ट...पीएम मोदी की तरह सीएम योगी का भी 'Gen Z' स्टाइल वाला VIDEO, आपने देखा इंस्‍टाग्राम रील? | Image: X

नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शनों के बीच जब पीएम नरेंद्र मोदी ने पहली बार Gen Z स्टाइल में रील बनाकर युवाओं से जुड़ने की कोशिश की थी। इस दौरान उनके इस अंदाज की खासी चर्चा हुई थी। अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इसी राह पर चलते नजर आ रहे हैं। सीएम योगी ने हाथ में सेल्फी स्टिक थामकर अपनी एक खास रील बनाई है। यह रील उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण के दौरान रिकॉर्ड की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को फर्रुखाबाद और मथुरा के दौरे पर थे। दौरे से पहले मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर सेल्फी वीडियो संदेश जारी कर दोनों जनपदों के कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। उन्होंने फर्रुखाबाद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका कुशल-क्षेम जानने की बात कही।

सीएम योगी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रत्येक जरूरतमंद तक भोजन, दवा और अन्य आवश्यक सामग्री समय पर पहुंचाना डबल इंजन की सरकार की प्रतिबद्धता है। संकट की इस घड़ी में डबल इंजन की भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है।

सेल्फी में क्या बोले CM योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा नीम करौरी की पावन धरा फर्रुखाबाद को मेरा सादर नमन। आज मैं जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करूंगा। वहां प्रभावित परिवारों से मिलकर उनका कुशल क्षेम जानूंगा, उनकी समस्याओं को सुनूंगा और बाढ़ राहत सामग्री को भी वितरित करूंगा। इस दौरान राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करने का भी अवसर मिलेगा।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने मथुरा दौरे से पहले भी अपना सेल्फी वीडियो संदेश जारी किया। अपने संदेश की शुरुआत 'राधे-राधे' संबोधन से की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मैं ब्रज की पावन धरा पर आ रहा हूं। योगेश्वर श्री कृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य और लोक कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों और भक्तों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

आपदा की घड़ी में आप अकेले नहीं- सीएम योगी

Advertisement

इसके बाद फर्रूखाबाद पहुंचे सीएम ने एक जनसभा में कहा कि आपदा की घड़ी में आप अकेले नहीं हैं। डबल इंजन सरकार आपके लिए खड़ी है, जरूरत की हर मदद पहुंचाएगी सरकार इस पूरे क्षेत्र में गंगा नदी की ड्रेसिंग करके चैनेलाइज करने की जरूरत है। वास्तव में ये यहां की आवश्यकता है। इससे नदी चैनेलाइज हो जाएगी, आसपास के गांव बाढ़ से प्रभावित नहीं होंगे, लोगों को राहत मिलेगी।

सीएम ने कहा कि युवा की नौकरी के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता। युवा की नौकरी के साथ, भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ नही कर सकता। 2017 के पहले 'सैफई सिंडीकेट' नौकरियों पर हावी होता था, कोई बोल नही पाता था, नौजवान देखता रह जाता था। अब ये कोई नही कर पायेगा, अगर किसी ने आपके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया तो उसके लिए जेल के दरवाजे खुले हैं, उसकी संपत्ति जब्त भी करेंगे। गरीब के पैसे में लूट डालने की परमिशन किसी को नहीं मिलेगी।

17 सितंबर से बीजेपी का मेगा डिजिटल अभियान

सीएम योगी की रील के साथ ही भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में एक बड़ा डिजिटल कैम्पेन शुरू करने जा रही है। यह कैम्पेन 17 सितंबर से पूरे यूपी में लॉन्च होगा। राज्य भर के 27000 से ज्यादा शक्ति केंद्रों को सोशल मीडिया रील्स बनाने का काम सौंपा गया है। हर शक्ति केंद्र को कम से कम 10 शॉर्ट वीडियो या रील्स बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इन रील्स के जरिए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और पार्टी की विचारधारा को शॉर्ट-फॉर्म कंटेंट में बदलकर युवा वोटर्स तक पहुंचाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- ड्राइवर-कंडक्टर का क्रिमिनल वेरिफिकेशन, पर्दा लगे बसों पर नजर...दिल्‍ली स्‍लीपर बस में गैंगरेप के बाद एक्शन में कानपुर पुलिस, 'ऑपरेशन अलर्ट’ शुरू
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड