ड्राइवर-कंडक्टर का क्रिमिनल वेरिफिकेशन, पर्दा लगे बसों पर नजर...दिल्‍ली स्‍लीपर बस में गैंगरेप के बाद एक्शन में कानपुर पुलिस, 'ऑपरेशन अलर्ट’ शुरू

दिल्ली में स्लीपर बस के अंदर नाबालिग से गैंगरेप की घटना के बाद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कानपुर पुलिस ने शहर में ‘ऑपरेशन अलर्ट’ शुरू किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

दिल्ली में स्लीपर बस के अंदर नाबालिग से गैंगरेप की घटना के बाद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कानपुर पुलिस ने शहर में ‘ऑपरेशन अलर्ट’ शुरू किया है। इसके तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में स्लीपर और लंबी दूरी की बसों को रोककर सघन चेकिंग की जा रही है। पुलिस टीमों ने बसों को रोककर उनके अंदर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था, चालक-कंडक्टर और बस में लगे पर्दों की जांच की। ब्लैक फिल्म और अनधिकृत तरीके से पर्दे लगाकर बस के अंदर के हिस्से को पूरी तरह ढकने वाली बसों पर कार्रवाई की गई।

पुलिस का उद्देश्य ऐसी व्यवस्था को खत्म करना है, जिससे बस के भीतर होने वाली किसी आपराधिक गतिविधि की जानकारी बाहर से न हो सके। ऑपरेशन अलर्ट के तहत पुलिस अब बस चालकों और कंडक्टरों का पुलिस सत्यापन भी कराएगी। उनके पहचान संबंधी दस्तावेज और पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाएगी कि चालक या परिचालक के खिलाफ किसी थाने में आपराधिक मुकदमा दर्ज है या नहीं।

क्रिमिनल बैकग्राउंड आया सामने तो होगा एक्‍शन

यदि सत्यापन के दौरान किसी चालक या कंडक्टर का क्रिमिनल बैकग्राउंड सामने आता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बस संचालकों से भी चालक और परिचालक की नियुक्ति से पहले उनका सत्यापन कराने के निर्देश दे सकती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बस संचालकों को नियमों का पालन करने, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बस के अंदर ऐसी व्यवस्था नहीं करने के निर्देश दिए जा रहे हैं, जिससे निगरानी मुश्किल हो।

Advertisement

इन लोगों को किया जाएगा संगठन में शामिल

निर्धारित समय में जानकारी उपलब्ध नहीं कराने या नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी बैठक तीन चरणों में आयोजित की गई जिसमें बस ऑपरेटर यूनियन, कैब ऑपरेटर यूनियन और लोकल बस ऑपरेटर यूनियन समेत परिवहन क्षेत्र से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया इसके अलावा खुफिया तंत्र भी पुलिस का अलग से पूरे मामले में वेरीफिकेशन करेगा।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- CJP में पड़ी फूट, मनीष ब्रह्मभट्ट ने बनाई सीजेपी लोकतांत्रिक नाम से नई पार्टी, अभिजीत दीपके को बताया अरविंद केजरीवाल का पुतला

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड