अपडेटेड 14 August 2025 at 16:37 IST

'समाजवादी पार्टी की हालत कुएं के मेंढक जैसी, दुनिया आगे बढ़ रही है और आप परिवार तक...', CM योगी ने विधानसभा में सपा को लताड़ा

विजन डॉक्यूमेंट 2024 पर 24 घंटे से लगातार जारी चर्चा पर सीएम योगी ने विपक्ष को जवाब दिया। उन्होंने आगे समाजवादी पार्टी की हालत कुएं के मेंढक जैसी बताई।

Follow : Google News Icon  
CM Yogi
CM Yogi | Image: X

CM Yogi: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। विजन डॉक्यूमेंट 2024 पर 24 घंटे से लगातार चर्चा जारी है। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को जवाब दिया। साथ ही समाजवादी पार्टी पर चुन-चुनकर हमला बोला।

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी की हालत कुएं के मेंढक जैसी बताई। कहा कि सपा अब भी अपने परिवार तक सीमित रहना चाहती है।

सपा की हालत कुएं के मेंढक जैसी- CM

विजन डॉक्यूमेंट 2024 पर 24 घंटे चली चर्चा पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा, 'समाजवादी पार्टी की हालत कुएं के मेंढक जैसी है। दुनिया आगे बढ़ रही है लेकिन आप केवल अपने परिवारों तक ही सीमित होना चाहते हैं। आप यूपी के साथ भी यही करना चाहते हैं।'

मेंढक का उदाहरण देकर सपा को लताड़ा

उन्होंने आगे स्वामी विवेकानंद की कथाओं का उदाहरण देते हुए कहा, 'एक कुएं में एक मेंढक था। कुएं में पड़ा था, वहीं पैदा हुआ था। उसने दुनिया नहीं देखी थी। एक दिन दुर्भाग्य से बाहर का एक मेंढक वहां आ गया। कुएं में पहले से मौजूद मेंढक ने बाहर से आए मेंढक से पूछा कि तुम कहां से आए हो। इसके जवाब में बाहर से आए मेंढक ने बताया कि मैं समुद्र से आया हूं। आगे पूछा कि समुद्र कैसा है? जवाब मिला कि बहुत बड़ा है। उसने छलांग लगाई। कुएं में छलांग तो सीमित ही लगेगी। फिर उसने कहा इससे भी बड़ा? जवाब मिला हां। एक और छलांग लगाकर पूछा इससे भी बड़ा? जवाब मिला हां, इससे भी बड़ा। कुएं में रहने वाले मेंढक ने कहा कि तुम झूठ बोलते हो। मुझे लगता है कि यही नजरिया आप लोगों (समाजवादी पार्टी) का है।'

Advertisement

'दुनिया आगे बढ़ रही, आप परिवारों तक सीमित'

सीएम योगी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा, 'दुनिया आगे बढ़ रही है। एक प्रतिस्पर्धा चल रही है। लेकिन आप लोग अब भी केवल अपने परिवारों तक ही सीमित होना चाहते हैं। इसलिए मैंने कहा कि परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी का शिकार आप लोग हो चुके हैं। प्रदेश को भी आप लोग वहीं तक ले जाना चाहते हैं। 2017 से पहले यूपी की क्या स्थिति थी। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में क्या नहीं था। हम 1947 के बाद से लगातार गिरावट की ओर गए। एक समय ऐसा भी आया जब 1980 के बाद की गिरावट ने 1990 के बाद विभत्स स्वरूप लिया। और उत्तर प्रदेश जो देश का सबसे समृद्ध राज्य था वो देश का सबसे बीमारू राज्य हो गया।'

यूपी देश की ऊर्जा का केंद्र बिंदु- सीएम योगी

इससे पहले उन्होंने मौजूदा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, 'आज यूपी सिर्फ देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य ही नहीं है। यह भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करने वाला है। देश की एक प्रकार की ऊर्जा का केंद्र बिंदु भी है। यह भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक नेतृत्व को अपने यहां से प्राचीन काल से देता रहा है। इसलिए 2023 में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में पीएम मोदी ने कहा था कि आज यूपी एक आशा और उम्मीद बन चुका है। भारत अगर आज दुनिया कि एक ब्राइड स्पॉट है तो यूपी भारत की ग्रोथ को ब्राइट करने वाला एक अहम नेतृत्व भी दे रहा है।'

Advertisement

चर्चा में 187 सदस्यों ने लिया हिस्सा- सीएम योगी

बता दें कि सीएम योगी ने इस चर्चा में बने रहने के लिए सभी माननीय सदस्यों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस चर्चा में 187 सदस्यों ने हिस्सा लिया है। यहां मौजूद बहुत से लोग इस चर्चा में हिस्सा लेने चाहते थे, लेकिन सीमित समय और चर्चा को आगे बढ़ाने के चलते संभव नहीं हो पाया। हमें इस पर भविष्य के लिए व्यापक रणनीति बनानी है। हम इस पर सभी अलग-अलग हितधारकों के पास जाएंगे और चर्चा करेंगे। अभी इससे संबंधित व्यापक रणनीति आगे बढ़ानी है। समाज के स्टेक हॉल्डर्स से चर्चा करनी है। 

यह भी पढ़ें: UP: 'बड़ा हसीन है उनकी जुबान का जादू, लगाकर आग...', विधानसभा में विपक्ष पर शायराना अंदाज में CM योगी ने कसा तंज

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 14 August 2025 at 16:37 IST