'ना संस्कार जानते हैं और ना ही मर्यादा सीखी,नारी शक्ति का अपमान...', राहुल गांधी के कार्यक्रम में PM मोदी की मां के अपमान पर बोले CM योगी

इंदौर में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम पर यूपी सीएम योगी ने कहा, "कल कांग्रेस के 'युवराज' ने जैसा व्यवहार किया, वह सभी महिलाओं का अपमान था।"

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Yogi Attack Rahul Gandhi
राहुल गांधी के कार्यक्रम में PM मोदी की मां के अपमान पर बोले CM योगी | Image: ANI/Republic

मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को आयोजित कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के पांचवें संस्करण के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री और एक कॉमेडियन द्वारा इशारों में प्रधानमंत्री की मां का मजाक उड़ाने की घटना विवादों में आ गई है। भाजपा ने इस पूरे प्रकरण पर तीखा विरोध जताते हुए राहुल गांधी से माफी की मांग की है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'कल कांग्रेस के ‘युवराज’ ने जैसा व्यवहार किया, वह सभी महिलाओं का अपमान था।'

इंदौर में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम पर यूपी सीएम योगी ने कहा, "कल कांग्रेस के 'युवराज' ने जैसा व्यवहार किया, वह सभी महिलाओं का अपमान था। अगर कोई बुजुर्ग, महिला, दिव्यांग या हमसे उम्र में बड़ा व्यक्ति हो, तो हम उन्हें पहले जाने के लिए कहते हैं या सीट खाली होने पर उन्हें बैठने की जगह देते हैं। यही हमारी संस्कृति है; यही हमारे जीवन का आचरण है।"

राहुल गांधी ने संस्कार नहीं सीखा- सीएम योगी

राहुल गांधी पर बरसते हुए सीएम योगी ने आगे कहा, "मगर जिन लोगों ने ये नियम नहीं सीखे, जिनमें ये संस्कार नहीं हैं, और जो भारत और भारतीयता का अपमान करने को ही अपने जीवन का एकमात्र लक्ष्य मानते हैं, उनसे 'वसुधैव कुटुंबकम' की भावना को समझने की उम्मीद करना बेकार है; मुझे लगता है कि देश को उनसे कोई भी उम्मीद करना छोड़ देना चाहिए। ये लोग पदभ्रष्ट लोग हैं, जो हर वो काम करते हैं जो भारत को बदनाम कर सके, भारत की गरिमा को बर्बाद कर सके और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचा सके।"

अपनी संस्कृति, माता-पिता के इज्जत का भी विरोध-विजय शर्मा 

वहीं, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राहुल गांधी पर कहा, "मिमिक्री करते हुए मैंने उस कलाकार को देखा है और राहुल गांधी को उस पर ठहाके लगाते देखा है। मैंने देखा कि छात्र उस पर हंसे नहीं, उनको लग रहा था कि ऐसा होना नहीं चाहिए... PM मोदी के विरोध करते करते अपनी संस्कृति, माता-पिता के इज्जत का भी विरोध करेंगे?.."
 

Advertisement

 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर क्यों मचा बवाल?

बता दें कि 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान एक कॉमेडियन ने प्रधानमंत्री मोदी के अंदाज और हाव-भाव में बात की। राहुल गांधी ने भी उनके साथ प्रधानमंत्री की ‘हग डिप्लोमेसी’ का मजाक उड़ाया। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल पर आरोप लगाया कि वे देश के Gen-Z युवाओं के मोबाइल की जासूसी करा रहे हैं। भाजपा ने इस कार्यक्रम को ‘झूठ की गूंज’ करार दिया है।BJP लगातार इस घटना पर कांग्रेस और राहुल गांधी से माफी की मांग कर रही है, जबकि विवाद राजनीतिक चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: 'सपा सरकार में...' ओवैसी का अखिलेश पर तीखा हमला, यूपी सरकार को भी घेरा

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड