'सपा सरकार में अलग तरह की गुंडागर्दी थी': ओवैसी का अखिलेश पर तीखा हमला, यूपी सरकार को भी घेरा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पक्ष और विपक्ष के अलावा अन्य पार्टियों द्वारा एक-दूसरे पर वाक्य युद्ध शुरू हो चुका है। रविवार को AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पिछली सरकार और मौजूदा सरकार पर जमकर हमला बोला है।
- भारत
- 2 min read

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सभी पार्टियां एक-दूसरे पर हमलावर हो गई हैं। रविवार, 20 सितंबर को समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी कहते हैं, "विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। यह न तो 2014 का चुनाव होगा, न 2017 का, न 2019 का और न ही 2022 का। यह बिल्कुल अलग चुनाव होने वाला है। यह बहुत अलग और चुनौतीपूर्ण चुनाव होगा, क्योंकि BJP ने अपने किए वादे पूरे नहीं किए हैं। इस बीच ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले समाजवादी पार्टी की सरकार में एक अलग तरह की गुंडागर्दी होती थी।
'सपा सरकार में अलग तरह की गुंडागर्दी थी'-ओवैसी
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पिछली सरकार यानी समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा 'जब समाजवादी पार्टी सत्ता में थी, तो 'Y' आम बात थी। पहले समाजवादी पार्टी की सरकार में एक अलग तरह की गुंडागर्दी होती थी। कोई और उसे करता था। अब उनकी सरकार में एक अलग तरह की गुंडागर्दी हो रही है। यह किसी के लिए भी आसान चुनाव नहीं होगा।
बीजेपी पर ओवैसी ने साधा निशाना
बीजेपी पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा 'BJP के शासन में कई गरीबों की जमीन छीन ली गई है। इसलिए, विकास से जुड़े कई मुद्दे हैं। बिजली एक बहुत बड़ा मुद्दा है। कोई फर्क नहीं है। राम मंदिर में हेराफेरी के मामले की SIT रिपोर्ट जनता के सामने क्यों नहीं लाई जा रही? सरकार इसे जारी क्यों नहीं करती? और उन लोगों को जमानत क्यों मिल रही है? उन्हें जमानत कैसे मिल रही है? यह अजीब है। यह भी चर्चा का एक बड़ा विषय होगा।"
नहीं होने वाला है आसान चुनाव
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि 'यह न तो 2014 का चुनाव होगा, न 2017 का, न 2019 का और न ही 2022 का। यह बिल्कुल अलग चुनाव होने वाला है। यह बहुत अलग और चुनौतीपूर्ण चुनाव होगा।'