अपडेटेड 11 February 2026 at 14:15 IST

UP Budget 2026: 'देश की टॉप-3 अर्थव्यवस्था में UP, 9 साल में नहीं लगा एक भी टैक्स...', बजट पर CM योगी ने दी पहली प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। नौ सालों में प्रदेश के लोगों की राय बदली है। युवाओं की ग्रोथ और उनके रोजगार का ध्यान रखा जा रहा है।

Follow : Google News Icon  
UP CM Yogi Adityanath
UP CM Yogi Adityanath | Image: ANI

CM Yogi on UP Budget 2026: यूपी सरकार के बजट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इसमें हर वर्ग के लोगों का ध्यान रखा गया है।

सीएम योगी ने बजट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'आज देश की आबादी का सबसे बड़े राज्य का बजट पेश किया गया है। यह यूपी सरकार का 10वां बजट है। पिछले 9 सालों में यूपी के लिए सरकार की ओर से जो कदम उठाए गए, उसके नतीजे अच्छे आए हैं।'

बजट का आकार तीन गुना बढ़ा- CM

उन्होंने बजट को सुरक्षित नारी, सक्षम युवा, खुशहाल किसान, हर हाथ को काम की थीम पर आधारित बताया। यह बजट यूपी के 9 वर्ष के नवनिर्माण की गाथा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पिछले 9 सालों में यूपी को पॉलिसी पैरालिसिस से बाहर निकालकर बजट का आकार तीन गुना बढ़ाया गया है।

देश की टॉप-3 अर्थव्यवस्था में यूपी- सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रिकॉर्ड 10वीं बार बजट पेश करने पर गर्वित होते हुए कहा, 'ये पहली बार हुआ है जब किसी मुख्यमंत्री को यूपी जैसे राज्य में 10वां बजट पेश करने का मौका मिला है। इन 9 सालों में एक भी टैक्स नहीं लगाया गया है। बिना कोई नया टैक्स लगाए यूपी को सरप्लस स्टेट बनाया गया है। बजट में कुशल वित्तीय प्रबंधन किया गया है। बेरोजगारी दर कम करने काम किया। साथ ही देश की टॉप-3 अर्थव्यवस्था में यूपी शामिल है।'

Advertisement

बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया- सीएम

उन्होंने कहा कि बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। नौ सालों में प्रदेश के लोगों की राय बदली है। युवाओं की ग्रोथ और उनके रोजगार का ध्यान रखा जा रहा है। एमएसएमई, कौशल विकाश के साथ रोजगार जनरेटर के रूप में यूपी का बढ़ना तय है। उन्होंने कहा कि हम जन विश्वास सिद्धांत के रूप में आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं। निवेशकों को सिंगल विंडो सुविधा उपलब्ध की जा रही है। हमने इज ऑफ डूइंग में अच्छा किया। इसके लिए रूल आफ लॉ रियल ग्रोथ की गांरटी है। आज यूपी सुरक्षा की गारंटी दे रहा है।

'किसान देश की अर्थव्यवस्था और विकास की धुरी'

सीएम योगी ने कहा कि अन्नदाता किसान देश की अर्थव्यवस्था और विकास की धुरी है। अन्नदाता महज लाभार्थी नहीं, बल्कि विकास का भी आधार है। उन्हें अन्नदाता से उद्यमी बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। बजट में उसका प्रावधान है। ट्यूबवेलों को मुफ्त बिजली दे रहे हैं। किसानों को कुसुम योजना का लाभ मिलेगा। गन्ना के साथ दलहनी और तिलहनी यानी सहफसली खेती की ओर आगे पढ़ पाएंगे, जिससे अधिक लाभ होगा।

Advertisement

यह भी पढ़ें: UP Budget 2026: 10 लाख युवाओं को रोजगार, बेटियों को शादी पर 1 लाख और... योगी सरकार ने पेश किया अब तक का सबसे बड़ा बजट
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 11 February 2026 at 14:13 IST