राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास के निधन पर CM योगी ने जताया दुख, कहा-आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति

श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है।

Follow : Google News Icon  
CM Yogi expressed grief over the death of Satyendra Das
सत्येंद्र दास के निधन पर CM योगी ने जताया दुख | Image: ANI

अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास का बुधवार,12 फरवरी को लखनऊ PGI में निधन हो गया। उन्होंने 85 साल की उम्र में आज सुबह करीब 7 बजे आखिरी सांस ली। बीते दिनों ब्रेन हेमरेज की समस्या के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सतेंद्र दास के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए कहा कि ये अपूरणीय क्षति है।


सत्येंद्र दास की बीते 3 फरवरी ब्रेन स्ट्रोक के कारण तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें लखनऊ PGI में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। माघ पूर्णिमा के दिन (12 फरवरी) को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। सत्येंद्र दास के निधन पर सीएम योगी, गृह मंत्री अमित शाह ने गहरा दुख जताया है।

सत्येंद्र दास के निधन पर CM योगी ने जताया दुख

सीएम योगी ने अपने X पोस्ट में लिखा, परम रामभक्त, श्री राम जन्मभूमि मंदिर, श्री अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य श्री सत्येंद्र कुमार दास जी महाराज का निधन अत्यंत दुःखद एवं आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा शोक संतप्त शिष्यों एवं अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

सत्येंद्र दास का जाना संत समाज के लिए अपूरणीय क्षति-शाह

वहीं, सत्येंद्र दास के निधन पर शाह ने अपने X पोस्ट में लिखा,श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास जी का निधन संत समाज और श्रद्धालुओं के लिए अपूरणीय क्षति है। राम भक्तों के बीच श्रद्धा और आस्था के प्रतीक रहे आचार्य जी का जीवन प्रभु की सेवा और भक्तों के मार्गदर्शन में सदैव समर्पित रहा। श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई। प्रभु श्री राम पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों एवं अनुयायियों को संबल प्रदान करें। ॐ शांति

Advertisement

20 साल की उम्र से की रामलला की सेवा

बता दें कि सीएम योगी को पिछले हफ्ते आचार्य सत्येंद्र दास का हालचाल जाने लखनऊ PGI भी पहुंचे थे। बता दें कि सत्येंद्र दास 20 साल की उम्र से ही प्रधान पुजारी के रूप में कार्यरत थे। उन्हें राम मंदिर के निर्माण की लड़ाई में अपना साथ दिया। आचार्य सत्येंद्र दास 1993 से ही रामलला की सेवा में लगे थे। उन्होंने टेंट से लेकर भव्य राम मंदिर में विराजमान होने तक रामलला की सेवा की।

यह भी पढ़ें:राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का निधन, लखनऊ में चल रहा था इलाज

Advertisement
Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड