राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का निधन, लखनऊ के पीजीआई में चल रहा था इलाज

श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन हो गया है। ब्रेन हेमरेज के बाद उनका लखनऊ के पीजीआई में इलाज चल रहा था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ram Mandir Chief Priest Acharya Satyendra Das Passed Away
राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का निधन | Image: PTI/file

Ram Mandir Chief Priest Acharya Satyendra Das Passed Away: श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन हो गया है। अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। ब्रेन हेमरेज के बाद उनका लखनऊ के पीजीआई में इलाज चल रहा था। यहां पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आए थे और आचार्य सत्येंद्र दास का हालचाल जाना था।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की तरफ से जानकारी दी गई कि 'मुख्य पुजारी सत्येंद्रदास जी महाराज का साकेतवास (निधन) हो गया। आज माघ पूर्णिमा के पवित्र दिन सुबह 7 बजे के लगभग उन्होंने पीजीआई लखनऊ में अंतिम सांस ली। वो वो साल 1993 से श्री रामलला की सेवा पूजा कर रहे थे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय और मंदिर व्यवस्था से जुड़े अन्य लोगों ने मुख्य अर्चक के‌ देहावसान (निधन) पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।'

CM योगी ने दुख जताया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने 'X' पर लिखा- 'परम रामभक्त श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र कुमार दास जी महाराज का निधन अत्यंत दुखद और आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और शोक संतप्त शिष्यों एवं अनुयायियों को ये अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।'

11 जनवरी को मनाई थी प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पहली वर्षगांठ

आचार्य सत्येंद्र दास अयोध्या ने 11 जनवरी को  राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पहली वर्षगांठ मनाई थी और समारोह को बहुत अच्छा बताया था। श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी ने बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की थी। आरोप लगाया था कि सरकार और पुलिस बांग्लादेश में अत्याचार करने वाले लोगों का समर्थन कर रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: महाकुंभ ही नहीं काशी भी पहुंचे करोड़ों श्रद्धालु, गंगा आरती स्थगित
 

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड