'भैया मैं खुद क्रिमिनल था, अब केले बेच रहा', जब हर्ष गुजराल के रियल-लाइफ किस्से पर CM योगी नहीं रोक पाए हंसी, आगे जो हुआ... VIDEO
कॉमेडियन हर्ष गुजराल और सीएम योगी का एक मस्तीभरा वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से छाया हुआ है। इसमें मुख्यमंत्री उनके एक रियल लाइफ किस्से पर ठहाके लगाते नजर आ रहे हैं।
- भारत
- 3 min read

Harsh Gujral-CM Yogi: स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल इन दिनों खूब चमक रहे हैं। टेलीविजन शो 'खतरों के खिलाड़ी' में अपनी शानदार कॉमेडी का जलवा बिखेरने के बाद से उनकी फैन फॉलोइंग और लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया है। आलम ये है कि आज उनके पास बड़े प्रोजेक्ट्स की लंबी कतार है और कई इवेंट्स में उन्हें बतौर गेस्ट आमंत्रित किया जा रहा है। इसी बीच, हर्ष गुजराल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ एक ही मंच पर नजर आ रहे हैं।
दरअसल, हर्ष गुजराल को जब मंच पर सम्मानित किया गया, तो उन्होंने माइक संभालते ही एक मजेदार रियल-लाइफ किस्सा शेयर किया। उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और तरक्की को लेकर एक वाकया सुनाते हुए बताया कि अब यहां माहौल ऐसा हो गया कि बदमाश भी सुधर गए हैं।
कॉमेडियन के किस्से पर हंसे सीएम योगी
हर्ष ने कहा, 'यूपी में पहले ऐसे होता था कि यहां क्राइम बहुत ज्यादा है। मैं आपको एक रियल लाइफ एग्जांपल बता रहा हूं। मैं पिछली बार लखनऊ में एक शो करने आया था। तब सड़कों पर मैं टहल रहा था। इस दौरान मैं एक केले बेचने वाले से ही पूछ लिया कि यहां क्राइम का क्या सीन है? उसने कहा भैया यूपी में क्राइम अब बिल्कुल खत्म हो चुका है। मैंने पूछा कि आपको कैसे पता? उसने कहा क्योंकि पहले मैं खुद एक क्रिमिनल था और अब यहां ठेले पर केले बेच रहा हूं।'
हर्ष ने लिया सीएम योगी का आशीर्वाद
हर्ष गुजराल की कॉमेडी के इस जबरदस्त पंच को सुनते ही मंच पर खड़े मुख्यमंत्री योगी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और जोर-जोर से ठहाके लगाने लगे। उन्होंने हंसते हुए न सिर्फ कॉमेडियन की पीठ थपथपाई, बल्कि उनके इस मजाकिया अंदाज को खूब सराहा भी। इसके बाद हर्ष ने भी मुख्यमंत्री के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया।
Advertisement
बता दें कि हर्ष गुजराल रोजमर्रा की घटनाओं को दिलचस्प अंदाज में पेश किए जाने के लिए मशहूर हैं। उनका यह अंदाज उनके लाइव शो और यूट्यूब वीडियोज में देखने को बखूबी मिलता है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan: झुंझुनूं में हिट एंड रन केस, ब्लैक थार ने बाइक सवार युवकों को रौंदा; 3 की मौत