Rajasthan: झुंझुनूं में हिट एंड रन केस, ब्लैक थार ने बाइक सवार युवकों को रौंदा; 3 की मौत

राजस्थान के झुंझुनूं से हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां एक थार चालक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Rajasthan News: राजस्थान के झुंझुनूं के चिड़ावा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक थार गाड़ी का कहर देखने को मिला, जिसमें मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा चिड़ावा-मंड्रेला हाईवे पर बुधवार देर शाम करीब 7:45 बजे हुआ। तीन युवक मोटरसाइकिल से सुलताना का बास से कोपरिया कुआं जा रहे थे। तभी सामने से आ रही ब्लैक थार ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरे व्यक्ति की जयपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

मृतकों की हुई पहचान 

सीआई लक्ष्मीचंद वर्मा ने बताया कि मृतकों की पहचान सुलताना का बास निवासी राजेश सैनी, ओमप्रकाश सैनी और अशोक के रूप में हुई है।

आरोपी थार चालक मौके से फरार

हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी थार चालक अपनी गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया।  हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों को गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने हाईवे जाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मांग की कि फरार थार चालक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

Advertisement

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

वहीं मौके पर शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस की टीम पहुंचीं, जहां उनकी ग्रामीणों से नोक-झोंक हुई। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव भी किया। इस दौरान पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन आक्रोशित लोग संभलने में नहीं आए।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

फिलहाल, तीनों मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है, जिनका पोस्टमार्टम आज किया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'जब-जब PM मोदी को कांग्रेस ने अपमानित किया, देश की जनता ने जीत की माला पहनाई', 'बाप भी जाएगा' वाले बयान पर बोले नितिन नवीन
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड