दिवाली पर रामलला के दर्शन को पहुंचे CM योगी, कहा-अब अयोध्या धाम त्रेता युग में...

CM योगी आदित्यनाथ ने दिवाली के खास मौके पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को दीपावली की बधाई भी दी।

Follow : Google News Icon  
CM Yogi in Ram Mandir
CM Yogi in Ram Mandir | Image: PTI

आज देशभर में दीपों का पर्व दीपावली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवालों को लेकर इस बार अयोध्या में लोगों में खासा उत्साह है। भव्य राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली दिवाली है। वहीं, छोटी दिवाली के खास मौके पर इस साल भी दीपोत्सव मनाया गया। अयोध्या का सरयू घाट 28 लाख दीयों से जगमगा उठा। दीपोत्सव के सफल आयोजन के बाद गुरुवार को सीएम योगी रामलला के दर्शन के लिए राम मंदिर पहुंचे।

छोटी दिवाली के खास मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामलला के धाम अयोध्या पहुंचे और वहां उन्होंने दीप जलाकर दीपोत्सव का आगाज किया। योगी ने रामलला के दर्शन किए और सरयू घाट पर दीप जलाकर नमन करते हुए दीपोत्सव का शुभारंग किया। साथ ही अयोध्यावासियों को दिवाली की शुभकामनाएं भी दी।

रामलला के दर्शन को पहुंचें CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली के खास मौके पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को दीपावली की बधाई भी दी। उन्होंंने कहा कि यह पर्व हमें जोड़ता है और अंधकार को दूर करता है। अयोध्या की दीपावली की चर्चा अब पूरे देश में होने लगी है।

अयोध्या धाम त्रेता युग में जगमग हुआ- सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आज दीपावली के अवसर पर मैं आप सभी को बधाई देता हूं। प्रभु श्री राम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या धाम त्रेता युग में दीप मालाओं से जगमग हुआ था। हजारों वर्षों के बाद भी यह पर्व पूरे देश का उत्सव बन गया है। इस बार की दिवाली विशेष है क्योंकि 500 वर्षों के लंबे इतंजार के बाद प्रभु श्री राम अपने धाम में विराजमान हुए हैं।अयोध्या के दिवाली के कार्यक्रम के साथ पूरा देश जुड़ने के लिए उत्सुक है। यह पर्व हमें जोड़ता है और अंधकार को दूर करता है।

Advertisement

दीपोत्सव पर बना नया रिकॉर्ड

वहीं, इस बार के दीपोत्सव ने फिर नया रिकॉर्ड बनाया। सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी सहित 55 घाटों पर नए रिकॉर्ड बनाए गए। यहां अयोध्या ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया। दरअसल, 30 अक्टूबर को अयोध्या में सरयू नदी के तट पर 25 लाख 12 हजार 585 दीयों का प्रज्जवलन किया गया। इसके साथ ही 1,121 'वेदाचार्य' (धार्मिक ग्रंथों के शिक्षक) ने एक साथ 'आरती' की। वहीं इस दौरान दीयों की गिनती ड्रोन के जरिए की गई।
 

यह भी पढ़ें: 25 लाख दीयो से जगमगाई रामनगरी अयोध्या, भव्य दीपोत्सव में बने ये दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड