'हमने कहा था माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे और मिला दिया, अब न कर्फ्यू है न दंगा है बुलंदशहर चंगा है', विपक्ष पर गरजे CM योगी

मुख्यमंत्री ने राज्य की मौजूदा कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि अब मैं कह सकता हूं कि न कर्फ्यू है न दंगा है, अब बुलंदशहर चंगा है। हमने कहा था माफिया को 'मिट्टी' में मिलाएंगे और मिला दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Yogi
सीएम योगी | Image: X

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सीएम योगी ने 574 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यूपी बॉटम से टॉप में पहुंच गया है। यह वही उत्तर प्रदेश है जो 2027 के पहले सबसे पीछे हुआ करता था, मगर अब नंबर एक बन गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, 'जब मैं 2017 में सत्ता में आया, तब प्रदेश में भय और दहशत का माहौल था। तत्कालीन सरकार के कुछ मंत्री तो खुद भय और दहशत के प्रतीक बने हुए थे। बुलंदशहर गैंगरेप की घटना पर समाजवादी पार्टी के मंत्रियों के बयान बेहद शर्मनाक थे। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश का ऐसा कोई जिला नहीं बचा था जहां दंगे न हुए हों या कर्फ्यू न लगा हो। मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ, बुलंदशहर या अलीगढ़ हर जगह दंगे ही दंगे थे। ऐसा कोई भी जनपद नहीं बचा था जहां हमारी बेटियां और व्यापारी सुरक्षित महसूस कर सकें।'

बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा नदारद थीं- CM

सीएम योगी ने आगे कहा कि अतीत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की स्थिति ऐसी थी कि कई परिवारों ने अपनी बेटियों की सुरक्षा के लिए उन्हें पढ़ाई के लिए दूर के रिश्तेदारों के यहां भेज दिया था या फिर उन्हें स्कूल भेजना ही बंद कर दिया था। वहीं दूसरी ओर व्यापारी जब व्यापार के सिलसिले में घर से निकलता था, तो ईश्वर से प्रार्थना करता था कि हे प्रभु! मुझे इतनी शक्ति देना कि शाम को मैं अपने परिवार का मुंह फिर देख सकूं। वह सूर्य अस्त होने से पहले हर हाल में घर लौटने को मजबूर था।

सपा के गुंडे वसूली किया करते थे- सी्एम योगी

उन्होंने आगे सूबे की पिछली व्यवस्था पर कड़ा प्रहार किया। सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले यूपी के हर जिले में एक माफिया हावी रहता था। थानों में समाजवादी पार्टी के गुंडे और उनके गुर्गे वसूली किया करते थे। तहसीलें केवल वसूली के अड्डे बनकर रह गए थे, जहां किसी की सुनवाई नहीं होती थी। उस दौर में महिलाओं को सुरक्षा नहीं थी और व्यापारी परेशान रहता था। यहां की नौजवानों के रोजगार पर डकैती डाली जाती थी और हर जिले में माफिया का समानांतर राज चलता था।

Advertisement

अब न कर्फ्यू है न दंगा है, बुलंदशहर चंगा है- सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने राज्य की मौजूदा कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि अब मैं कह सकता हूं कि न कर्फ्यू है न दंगा है, अब बुलंदशहर चंगा है। हमने कहा था माफिया को 'मिट्टी' में मिलाएंगे और मिला दिया। हमने कहा था कि बेटी और व्यापारी की सुरक्षा पर किसी ने सेंध लगाई तो उसका दो ही ठिकाना सिर्फ जेल या जहन्नुम होगा।

यह भी पढ़ें: Maharashtra Politics: PM मोदी का साथ देने NDA में आएगी NCP, दोनों गुट का होगा विलय? शरद पवार ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये जवाब
 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड