Maharashtra Politics: PM मोदी का साथ देने NDA में आएगी NCP, दोनों गुट का होगा विलय? शरद पवार ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये जवाब

शरद पवार गुट की NCP राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल होने की चर्चा जोर-शोर से चल रही है। अब शरद पवार ने खुद चुप्पी तोड़ते हुए बयान जारी किया है। जानें उन्होंने क्या कहा?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
sharad pawar
sharad pawar | Image: X

महाराष्ट्र की सियासी गलियारों मे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) शरद गुट के NDA में शामिल होने की चर्चा जोरों पर है। इसके साथ ही दोनों NCP के विलय पर भी सियासी बयानबाजी जारी है। बीते दिनों महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के साथ शरद पवार की मुलाकात के बात से इस चर्चा ने जोर पकड़ लिया। NCP में चल रही हलचल पर अब शरद पवार ने खुद बयान देकर तस्वीर साफ कर दी है। पार्टी में बंटवारे को लेकर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी है।

शरद पवार गुट की NCP को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल करने पर चर्चा जोर-शोर से चल रही है। माना जा रहा है कि अगले 8 से 15 दिनों के अंदर इस पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। मगर इन चर्चाओं के बीच अब शरद पवार ने खुद सामने आकर तस्वीर साफ की है। वहीं, बंटवारे के सवाल पर शरद पवार ने कहा कि यह समय इस विषय पर चर्चा करने का नहीं है।

शरद पवार ने NDA में शामिल होने के सवाल पर क्या कहा?

शरद पवार ने NDA में शामिल होने या दोनों NCP में फूट होने की खबरों के सवाल पर चुप्पी साधते हुए सवाल को टाल दिया। उन्होंने पत्रकारों से बस इतना कहा कि यह सवाल पूछना  इस समय उचित नहीं है। वहीं, जब पत्रकारों ने एनसीपी प्रमुख से सवाल किया कि  राज्य के कुछ नेता, जिनका दोनों राष्ट्रवादी से कोई संबंध नहीं है, परंतु वे बयान दे रहे हैं कि राष्ट्रवादी में फूट है, दोनों में भ्रम  है?

NCP में फूट पर भी तोड़ी चुप्पी

शरद पवार ने सवाल को टालते हुए सिर्फ इतना कहा यह सवाल यहां लाने का कोई कारण नहीं है। चलिए आपका समय और सवाल खत्म हो गया। मतलब शरद पवार ने ना मना किया, ना हां कहा। अब उनके इस बयान से इस चर्चा को और हवा मिल गई है। सूत्रों के मुताबिक दो मुख्य फॉर्मूले पर मंथन हो रहा है। इस फार्मूला पर दोनों NCP को फैसला लेना होगा।

Advertisement

इन दो फॉर्मूले पर हो रही है चर्चा

पहला फॉर्मूला दोनों NCP गुटों के विलय का है, जिसके बाद दोनों मिलकर NDA में शामिल हो सकते हैं। दूसरा फॉर्मूला, यदि मर्जर संभव नहीं हो पाता, तो शरद पवार की NCP अलग राजनीतिक इकाई के रूप में NDA से जुड़े या सरकार को भीतर अथवा बाहर से समर्थन दे। हालांकि, शरद पवार गुट के अधिकांश विधायक और सांसद सीधे NDA में शामिल होने के पक्ष में।

सुनेत्रा पवार विलय के पक्ष में नहीं 

वहीं, दूसरी ओर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार दोनों NCP के विलय के पक्ष में नहीं हैं। उन्हें आशंका है कि यदि दोनों NCP का मर्जर होता है, तो पार्टी पर उनका प्रभाव कम हो सकता है और संगठन पर उनका नियंत्रण कमजोर पड़ सकता है। पार्टी के भीतर दो गुट बन गए हैं, पहला गुट: सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार। दूसरा गुट: प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे। यही वजह है कि सियासी गलियारों में दोनों NCP में फूट की चर्चा हो रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'मैंने जो झेला अगर वैसी ही घटना आपके परिवार की किसी महिला...', पूजा पाल का अखिलेश यादव से बड़ा सवाल, अतीक अहमद मामले की दिलाई याद

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड